
Surat Bullet Train Station: ऐसा होगा सूरत में बन रहा भारत का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन, केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया फर्स्ट लुक
AajTak
Surat Bullet Train station: भारतीय रेलवे का कहना है कि डायमंड के डिजाइन में बनने वाला यह बहुमंजिली स्टेशन सेंट्रलाइज्ड एसी, एस्केलेटर, बिजनेस लाउंज जैसी विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा.
Surat Bullet Train Station Graphical Representation: मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन की तैयारी ज़ोरों पर है. इसके लिए कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन 2017 में हुआ था. अब इसके पहले स्टेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं. इसका पहला स्टेशन सूरत में होगा. रेलवे ने सूरत में बनने वाले बुलेट ट्रेन स्टेशन के ग्राफिकल डिजाइन की पहली झलक जारी की है. Sharing with you all, 1st glimpse of graphical representation of Surat's Bullet Train station. The state-of-the-art multi-level station will have external facade and interiors of the station resemble a sparkling diamond - the pride of Surat city. #NayeBharatKiNayiRail #Surat pic.twitter.com/YQppvzEF8Z

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










