Sun Transit 2022 : सूर्यदेव दिलाएंगे कुंभ राशि वालों के करियर में पदोन्नति, रूटीन चेकअप स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी
ABP News
Sun Transit 2022: इस समय रात्रि में नींद न आने की समस्या से आप परेशान हो सकते हैं,आर्थिक पक्ष को लेकर इस दौरान सजग रहने की आवश्यकता है, पारिवारिक दायित्वों को पूरा करने में जेब ढीली करनी पड़ सकती है.
Sun Transit 2022 : ग्रहों के राजा सूर्यदेव को आत्मा का कारक माना गया है. सूर्य प्रकाश है. प्रकाश अंधकार को दूर करता है. इसलिए जीवन में सूर्य का वैज्ञानिक और धार्मिक महत्व विशेष है. सूर्य हर माह अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं. एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में गमन करते हैं इस माह 14 जनवरी 2022 ग्रहराज सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. यह दिन पावन त्यौहारों में से एक हैं. इस दिन किया गया पुण्य शुभ फल देने वाला होता है. आज हम बात करने जा रहे हैं कि सूर्य का यह पर्दापण कुंभ राशि वालों को कैसे परिणाम देने वाला है.
यह भी पढ़े:Makar Sankranti 2022 : ग्रहों के राजा 'सूर्य' की इन राशियों पर बरसने जा रही है कृपा, जानें अपनी राशिफल