
Summer Vacation 2021: इन राज्यों में गर्मी की छुट्टियां घोषित, जानें कब तक के लिए बंद हुए स्कूल
AajTak
Summer Vacation 2021: कई राज्य सरकारों ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं जिसके चलते स्कूल बंद रहने वाले हैं. गर्मी की छुट्टियां इस साल समय से पहले ही घोषित की जा रही हैं ताकि कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाई जा सके. देखें किन राज्यों में अभी घोषित की गई हैं समर वेकेशन.
Summer Vacation 2021: देश में बेकाबू हो रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए अधिकांश राज्यों ने अपने स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला लिया है और बोर्ड परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है. अब कई राज्य सरकारों ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं जिसके चलते स्कूल बंद रहने वाले हैं. गर्मी की छुट्टियां इस साल समय से पहले ही घोषित की जा रही हैं ताकि कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाई जा सके. देखें किन राज्यों में अभी घोषित की गई हैं समर वेकेशन. दिल्ली में 09 जून तक हैं छुट्टियां दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने 20 अप्रैल से ही गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं. छुट्टियां पहले 11 मई से 03 जून तक आयोजित की जानी थीं मगर स्कूलों को कोरोना हॉटस्पॉट बनने से बचाने के लिए छुट्टियां 20 अप्रैल से 09 जून तक के लिए घोषित कर दी गई हैं. इस दौरान स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेज़ पर भी प्रतिबंध रहेगा. हरियाणा में 31 मई तक हैं छुट्टियां हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने ट्विटर पर जानकारी जारी की है कि राज्य के सभी स्कूल गर्मी की छुट्टियों के लिए 22 अप्रैल से 31 मई तक बंद रहेंगे. उन्होंने कहा कि स्कूल बंद होने के बावजूद शिक्षकों को स्कूल आना पड़ रहा था. बच्चों के साथ साथ शिक्षकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी सरकार की जिम्मेदारी है, इसलिए स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां एडवांस में की गई हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










