
Summer Special Train: रेलवे चला रहा साबरमती-हरिद्वार के बीच समर स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मेरठ समेत UP के कई शहरों पर स्टॉपेज
AajTak
इसी कड़ी में पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती और हरिद्वार के बीच समर स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर चलाने का निर्णय लिया गया है. इस ट्रेन के परिचालन से गर्मी की छुट्टियों में लोगों को काफी सुविधा मिलेगी.
गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं और इसी के साथ ट्रेनों में भीड़ भी बढ़ रही है. रेल यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है. इसी कड़ी में पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती और हरिद्वार के बीच समर स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर चलाने का निर्णय लिया गया है. इस ट्रेन के परिचालन से गर्मी की छुट्टियों में लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. हम आपको इस ट्रेन की पूरी डिटेल दे रहे हैं ताकि आपको यात्रा करने में सुविधा हो.
पश्चिम रेलवे चलायेगी साबरमती और हरिद्वार के बीच समर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 09425/09426 साबरमती-हरिद्वार-साबरमती स्पेशल (कुल 10 फेरे) ट्रेन संख्या 09425 साबरमती-हरिद्वार स्पेशल 31 मई व 3, 7, 10, और 14 जून (शुक्रवार और सोमवार) को साबरमती से 18.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 19.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 09426 हरिद्वार-साबरमती स्पेशल 01, 04, 08, 11 और 15 जून (शनिवार और मंगलवार) को हरिद्वार से 21:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 22:30 बजे साबरमती पहुंचेगी.
स्टॉपेज
मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड़, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, रेवाड़ी, गुड़गाँव, दिल्ली केंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर एवं रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में थर्ड एसी, स्लीपर एवं जनरल श्रेणी के कोच रहेंगे.
ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







