
Suez Canal में फंसा Container Ship Ever Given फिर से चालू, विश्व कारोबार हो रहा प्रभावित
Zee News
Container Ship Ever Given Stuck in Suez Canal: इजिप्ट की स्वेज नहर (Suez Canal) में बीते मंगलवार से फंसा मालवाहक जहाज सोमवार को फिर से चलाया गया है. कंटेनर शिप के फंस जाने से लाल सागर और भूमध्य सागर के किनारों पर बड़ी संख्या में जहाजों का जाम लगा हुआ है.
स्वेज: इजिप्ट की स्वेज नहर (Suez Canal) में बीते मंगलवार से फंसे विशाल मालवाहक जहाज को सोमवार को फिर से चालू कर लिया गया है. मालवाहक जहाज को 'आंशिक तौर' पर दोबारा पानी की सतह पर लाने में कामयाबी मिली है. नहर में सेवाएं देने वाली एक कंपनी ने यह जानकारी दी. कंपनी ने हालांकि यह नहीं बताया कि जहाज कब तक पूरी तरह निकल सकेगा. : watch video of the Ever Given, which was previously clogging the Suez Canal and has now been refloated. Good news in . ‘लेथ एजेंसीज’ ने सोमवार सुबह बताया कि फंसे हुए जहाज को 10 ‘टगबोट’ की मदद से निकालने के प्रयास में थोड़ी सफलता मिली है. कंपनी ने कहा कि वह स्वेज नहर (Suez Canal) प्राधिकरण से जहाज को दोबारा पानी की सतह पर लाने की पुष्टि करने का इंतजार कर रही है. स्वेज नहर प्राधिकरण के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ओसामा रबेई ने कहा कि सोमवार की सुबह तक जहाज को निकालने का काम जारी है. सैटेलाइट आंकड़ों के मुताबिक जहाज उसी स्थान पर फंसा है और उसे निकालने की कोशिश कर रहे कई ‘टगबोट’ से घिरा हुआ है. एक अनुमान के मुताबिक जहाज के फंसने से प्रतिदिन नौ अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हो रहा है. — Steve Hanke (@steve_hanke)
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



