
Sudhir Chaudhary Show Black and White: 20 जुलाई को ही हुआ था Bruce Lee का निधन, देखें आज का इतिहास
AajTak
आजतक के नए शो 'Black and White' में 'इतिहास आजतक' में सुधीर चौधरी आज की तारीख और घटनाओं से संबंध जानकारी देते हैं. बता दें कि आज की जो तारीख है, 20 जुलाई उससे तीन शब्दों का ख़ास रिश्ता है-चांद, इंकलाब ज़िंदाबाद और Martial Arts. 1969 में आज पहली बार इंसान ने चांद की सतह पर कदम रखा था. नासा के अंतरिक्ष यान Apollo 11 ने अंतरिक्ष यात्री Neil Armstrong, Michael Collins और Edwin Aldrin के साथ , चांद की सतह पर सफल लैंडिंग की थी. इसके 6 घंटे बाद Neil Armstrong ने चांद पर पहला कदम रखा था. वहीं, 1973 में आज Bruce Lee का सिर्फ 32 साल की उम्र में निधन हो गया था. उन पर सिरदर्द दूर करने के लिए ली गई दवाओं का रियेक्शन हो गया था और उन्हें अचानक दौरे पड़ने लगे थे. वैसे Bruce Lee को अपनी physical fitness और Martial Arts के लिए याद किया जाता है. Bruce Lee ने पारंपरिक Hong Kong martial art films को Hollywood में एक नई पहचान दिलाई थी. ज्ञान के खज़ाने से देखें 'इतिहास आजतक'.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









