
'सेकेंड हैंड नोबेल' क्यों लिया? ट्रंप ने खुद बताई मचाडो से मीटिंग की पूरी कहानी
AajTak
व्हाइट हाउस में ट्रंप और मचाडो की मुलाकात ने वैश्विक राजनीति में नया और चौंकाने वाला अध्याय जोड़ दिया. वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार डोनाल्ड ट्रंप को सौंप दिया. अब इसपर ट्रंप का बयान आया है.
वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो ने शुक्रवार को सबको हैरान कर दिया. व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद उन्होंने अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को ही सौंप दिया. जबकि उन्हें ही पछाड़कर उन्होंने इस प्राइज को हासिल किया था.
इस बात से कोई अनजान नहीं है कि ट्रंप नोबेल पीस प्राइज पाने के लिए कितने आतुर थे. लेकिन अब सवाल उठने लगे कि आखिरकार ट्रंप ने 'सेकेंड हैंड' नोबेल पुरस्कार को स्वीकार क्यों किया.
इससे जुड़ा सवाल शुक्रवार को उनसे किया गया. इसपर ट्रंप ने कहा, 'उन्होंने मुझे यह पुरस्कार देने की पेशकश की. मुझे यह बहुत अच्छा लगा.'
ट्रंप के मुताबिक, मचाडो ने उनसे कहा- आपने आठ युद्ध खत्म किए हैं, और इस पुरस्कार का आपसे अधिक हकदार कोई नहीं है.
ट्रंप बोले, 'मुझे यह बहुत अच्छा लगा और वैसे, मुझे लगता है कि वह एक बहुत ही नेक महिला हैं. हम फिर बात करेंगे.'
बता दें कि पिछले साल नोबेल शांति पुरस्कार को पाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने बहुत कोशिश की थी. वो हर दूसरे दिन दुनिया के 7 युद्ध रुकवाने का दावा करते थे और नोबेल कमेटी के आगे पीस प्राइज का दावा ठोकते थे. डोनाल्ड ट्रंप ने तो खुद को पीसमेकर कहना शुरू कर दिया था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









