
Sudhir Chaudhary Show: बेटियों की खातिर वाराणसी के सदियों पुराने अखाड़े की कैसे बदली परंपरा, देखें
AajTak
वाराणसी में बेटियों की खातिर सदियों पुराने अखाड़े की परंपरा बदल दी गई है. भारत में कुश्ती का खेल पारंपरिक रूप से पुरुषों का खेल माना जाता था लेकिन जब हिंदुस्तान की बेटियों ने ओलंपिक से लेकर इंटरनेशनल इवेंट्स तक में मेडल जीतना शुरू किया तो पूरे भारत की बेटियों को इससे प्रेरणा मिली और इसके बाद वाराणसी में भी अखाड़े के दरवाजे बेटियों के लिए खोल दिये गए. वाराणसी में एक अखाड़ा 480 साल पुराना है. इसका नाम है अखाड़ा तुलसीदास. सुधीर चौधरी के साथ देखिए ये रिपोर्ट.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










