
Success Story: UPSC में 3 बार हुए असफल तो UP PCS को बनाया लक्ष्य, पाई 5वीं रैंक
AajTak
चंद्रकांत बगेरिया शुरू से ही सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य बनाकर चल रहे थे. इससे पहले चंद्रकांत संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा भी दे चुके हैं जिसमें वे 3 बार इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन सफल नहीं हो पाये. इसके बाद उन्होंने UPPSC को अपना लक्ष्य बनाया और पहले ही प्रयास में 5वीं रैंक हासिल की.
Success Story: उत्तराखंड में लगातार प्रतिभा अपना डंका बजा रही है. आज हर क्षेत्र में यहां का युवा देवभूमि का नाम रोशन कर रहा है. अब उधम सिंह नगर जिले के चंद्रकांत बगोरिया ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में बाजी मारी है. चंद्रकांत ने UPPSC 2021 परीक्षा में 5वीं रैंक हासिल की है. रिजल्ट जारी होने के बाद से ही उनके घर-परिवार और आसपास जश्न का माहौल है.
चंद्रकांत ने पहले ही प्रयास में न सिर्फ परीक्षा पास की है बल्कि टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह भी बनाई है. रुद्रपुर के गंगापुर रोड स्थित केशरी विहार कालोनी में रहने वाले राजेंद्र बगोरिया के बड़े पुत्र चंद्रकांत बगेरिया शुरू से ही सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य बनाकर चल रहे थे. इससे पहले चंद्रकांत संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा भी दे चुके हैं जिसमें वे 3 बार इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन सफल नहीं हो पाये.
इसके बाद उन्होंने हौसला रखते हुए अपना प्रयास जारी रखा और अब UPPSC में बाजी मार ली है. उनके पिता राजेंद्र बगौरिया अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कालेज में शिक्षक हैं. उनकी मां भुवनेश्वरी ने उन्हें हमेशा उन्हें सिविल सर्विस में जाने के लिए हौसला दिया. चंद्रकांत ने बताया कि उनके छोटे भाई मनोज हाल ही में उत्तराखंड में BDO बने हैं, जबकि बहन ममता ने MTech किया है.
यूपी पीसीएस परीक्षा में प्रयागराज के अतुल कुमार सिंह ने टॉप किया है. उनकी शादी सुल्तानपुर में हुई है और उनके 2 बच्चे हैं. एग्जाम का रिजल्ट 19 अक्टूबर को जारी किया गया है. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










