
Subhash Chandra Bose को प्रधानमंत्री ने अर्पित की पुष्पांजलि, आज करेंगे नेताजी की होलोग्राम मूर्ति का अनावरण
AajTak
आज स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संसद में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. आज पूरा देश सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती माना रहा है. पूरा देश इस दिन को पराक्रम दिवस के तौर पर भी मनाता है. ये पराक्रम दिवस नेता जी सुभाष चंद्र बोस के पराक्रम को समर्पित है. देश की आजादी के लिए उनके बलिदान को समर्पित है. आज उन्हीं की याद में इंडिया गेट पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी आज इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम मूर्ति का अनावरण करेंगे. नेताजी की प्रतिमा जब तक तैयार नहीं हो जाती, तब तक उसकी जगह होलोग्राम मूर्ति उसी जगह स्थापित रहेगी. देखें ये वीडियो.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










