
Stuffcool Click 10 Review: इस पावर बैंक में है वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, क्या पैसा वसूल है ये प्रोडक्ट?
AajTak
Stuffcool Click 10 Review : 10,000mAh के बैटरी बैक के साथ आने वाला ये पावरबैंक कॉम्पैक्ट साइज में आता है. यह पावरबैंक मोबाइल को वायरलेस चार्ज करने के साथ-साथ वायर चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं.
स्मार्टफोन यूजर्स को अक्सर पावरबैंक की जरूरत पड़ती है. पावरबैंक से मोबाइल, TWS और अन्य असेसरीज को चार्ज किया जा सकता है. यूं तो बाजार में ढेरों पावर बैंक के ऑप्शन हैं, लेकिन आज आपको एक खास पावर बैंक के बारे में बताने जा रहे हैं जो MagSafe सपोर्ट के साथ आता है.
यहां हम Stuffcool Click 10 पावर बैंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 10,000mAh की बैटरी के साथ आता है. यह Magnetic Wireless Powerbank है. इसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह iPhone 12/ 13 / 14/15/16 Series को सपोर्ट करता है.
Stuffcool Click 10 पावर बैंक कॉम्पैक्ट साइज में आता है. यह पावरबैंक मोबाइल को वायरलेस चार्ज करने के साथ-साथ वायर चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. इसमें चार्जिंग के लिए Type C USB पोर्ट लगा सकते हैं. Stuffcool के इस पावर बैंक में मिनी डिस्प्ले मौजूद है.
हमने इस पावर बैंक का इस्तेमाल किया और आज आपको बताने जा रहे हैं कि यह कैसा है और खरीदना चाहिए या नहीं?
Stuffcool Click 10 Wireless Powerbank की ऑफिशियल वेबसाइट पर कीमत 2,299 रुपये है. इसमें 10,000mAh की कैपिसिटी, छोटा डिस्प्ले और कॉम्पैक्ट डिजाइन मिलता है.
Stuffcool में 10,000mAh की बैटरी दी है, जो फुल चार्ज होने के बाद iPhone को 2 बार चार्ज कर सकता है. ये पावरबैंक वायर और वायरलेस तरीके से हैंडसेट को चार्ज कर सकता है, इसकी वजह से इसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. कई iPhone यूजर्स दूसरे ब्रांड के चार्जर से हैंडसेट को चार्ज करना पसंद नहीं करते हैं, उनके लिए यह काफी यूजफुल है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










