
Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार... 1062 अंक गिरा Sensex, निफ्टी 22000 के नीचे, झटके में 7 लाख करोड़ डूबे
AajTak
नुकसान कराने वाले 25 शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट L&T के स्टॉक में 5.56 फीसदी की हुई है. इसके बाद एशियन पेंट्स, JSW Steel, ITC, बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 5 फीसदी तक की गिरावट आई है.
शेयर बाजार (Stock Market Crash) में आज हाहाकार मच गया. निफ्टी में 345 अंक की बड़ी गिरावट आई है और यह 22,000 के नीचे आ गया. वहीं सेंसेक्स (Sensex) 1062 अंक टूटकर 72,404 लेवल पर बंद हुआ. यह इस सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट हुई है. पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 75000 से गिरकर 72 हजार के करीब आ चुका है, जबकि निफ्टी (Nifty) 22,750 से बिखर कर 21,957 पर क्लोज हुआ है.
गुरुवार यानी 9 मई 2024 को बीएसई लिस्टेड टॉप 30 शेयरों में से 25 शेयरों में बड़ी गिरावट आई है. सिर्फ 5 शेयरों में उछाल रहा. टाटा मोटर्स के शेयर (Tata Motors Share) में करीब 2 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.48 प्रतिशत, SBI Share में 1.27 फीसदी और इंफोसिस, HCL में मामूली बढ़ोतरी हुई है. वहीं नुकसान कराने वाले 25 शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट L&T के स्टॉक में 5.56 फीसदी की हुई है. इसके बाद एशियन पेंट्स, JSW Steel, ITC, बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 5 फीसदी तक की गिरावट आई है.
किस वजह से आज औंधे मूंह गिरा स्टॉक मार्केट? शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में थोड़ी गिरावट थी, लेकिन फिर तगड़ी मुनाफावसूली के चलते बिकवाली हावी हो गई और देखते ही देखते मार्केट में बड़ी गिरावट आई. आज गिरावट की एक बड़ी वजह, बुधवार को विदेशी निवेशकों द्वारा कुल 6669.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचना शामिल है. पांच कारोबारी सत्रों में एफआईआई ने कुल 15,863 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची है. इसके अलावा, कुछ कंपनियों के खराब नतीजे के कारण भी शेयर बाजार में गिरावट आई है. वहीं आज निफ्टी की एक्सपाइरी भी थी, जिसका असर बाजार पर निगेटिव रहा है.
इन 6 शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट एलएंडटी के शेयर आज करीब 6 फीसदी गिरकर 3275 रुपये पर पहुंच गए. इसके अलावा, पावर फाइनेंस में 5 फीसदी, BPCL Stock में करीब 5 फीसदी, पिरामल एंटरप्राइजेज करीब 9 फीसदी, NHPC 5.26 प्रतिशत और मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर में 8 फीसदी की गिरावट आई है.
7.3 लाख करोड़ का नुकसान शेयर बाजार में आज निवेशकों के 7.3 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए. क्योंकि गुरुवार को BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.3 लाख करोड़ रुपये घटकर 393.73 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो एक दिन पहले 400 लाख करोड़ रुपये के मार्क पर था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








