
Stock Market Crash: ये 4 कारण... ताश के पत्तों की तरह बिखरा शेयर बाजार, आई कोरोना काल की याद!
AajTak
Big Reason Of Stock Market Crash : शेयर बाजार में मंगलवार को ऐसी सुनामी देखने को मिली कि सेंसेक्स और निफ्टी में शामिल बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयर ताश के पत्तों की तरह से बिखरे नजर आए. Mukesh Ambani की रिलायंस से लेकर Gautam Adani के अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली.
चुनावी नतीजों (Election Result) वाले दिन शेयर बाजार (Stock Market) में ऐसी सुनामी आई कि उसमें बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) 6000 अंकों का गोता लगा गया, तो वहीं एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 1900 अंक से ज्यादा फिसल गया. कोरोना काल (Corona Pandemic) के बाद ये अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है. एक दिन पहले बहार और अगले ही दिन हाहाकार आखिर क्यों मचा? इसके पीछे के कई कारण हैं और इनमें से चार प्रमुख हैं, आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं...
बाजार में शुरुआती गिरावट सुनामी में बदली
सबसे पहले बात करते हैं शेयर बाजार (Share Market) के ताजा हालात के बारे में, तो मंगलवार को मार्केट ओपन होने के साथ शुरू हुआ गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीएसई का सेंसेक्स 1700 अंक टूटकर ओपन हुआ था और दोपहर 12.20 बजे तक ये 6094 अंक की गिरावट लेते हुए 70,374 के लेवल पर आ गया. वहीं दूसरी ओर निफ्टी इंडेक्स करीब 1947 अंक की भारी गिरावट के साथ फिसलकर 21,316 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. इससे पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 2500 अंक और निफ्टी 733 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था.
हालांकि, इसके बाद शेयर बाजार में तेज रिकवरी भी दिखाई दी. दोपहर 1.43 बजे पर बाजार में आई गिरावट कम होकर 4000 अंक से नीचे पहुंच गई और निफ्टी में भी गिरावट कम होकर 1200 अंकों की रह गई थी.
Corona के बाद सबसे बड़ी गिरावट
मंगलवार को गिरावट के चलते निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है और BSE MCap के मुताबिक, उनकी करीब 30 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गई है. खास बात ये है कि Stock Market में आई इस बड़ी गिरावट देश में कोरोना महामारी के प्रकोप के दौरान आई गिरावट से भी बड़ी है. उस समय सेंसेक्स करीब 6 फीसदी के आस-पास टूटा था और मंगलवार को Sensex 7.97 में फीसदी तक, जबकि NIFTY 50 में 8.37 फीसदी की गिरावट आ चुकी है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







