
Step-up SIP के बारे में जानते हैं आप? 10000 रुपये महीने लगाकर 82 लाख पाने का आसान तरीका!
AajTak
Step-up SIP Formula: खास बात यह है कि यह फॉर्मूला सैलरीड प्रोफेशनल्स पर बेहतरीन काम करने वाला है. आप इस फॉर्मूले को अपनाकर वित्तीय लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं.
शेयर बाजार (Share Market) में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा, इतिहास बताता है कि बाजार जितनी तेजी से गिरता है और उससे ज्यादा तेजी भागता भी है. इसलिए अगर म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) के माध्यम से इक्विटी (Equity) में पैसे लगा रहे हैं तो लंबी अवधि में आप बड़ा फंड जुटा सकते हैं. इसके लिए केवल सही रणनीति की जरूरत होती है.
दरअसल, भारतीय निवेशकों के बीच सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) काफी लोकप्रिय है, और लंबी अवधि में इसने मोटा पैसा बनाकर दिया है. इसके लिए '10-7-1' का एक खास फॉर्मूला काम करता है. यह नियम बाजार की अस्थिरता को समझने, लंबे समय तक निवेशित रहने और SIP अमाउंट में वृद्धि करने पर केंद्रित है. खास बात यह है कि यह फॉर्मूला सैलरीड प्रोफेशनल्स पर बेहतरीन काम करने वाला है. आप इस फॉर्मूले को अपनाकर वित्तीय लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं.
अब आइए जानते हैं कि क्या '10-7-1' नियम?इस नियम का पहला हिस्सा '10' है, जो कि भारतीय शेयर बाजार में औसतन 7 साल में 10% की गिरावट की अपेक्षा को दर्शाता है. पिछले 23 वर्षों में से 20 के वर्षों के दौरान ऐसा हुआ है. इस तरह की गिरावट में अनुभवी निवेशक घबराने के बजाय SIP को जारी रखते हैं, क्योंकि बाजार के निचले स्तर पर कम NAV (नेट एसेट वैल्यू) पर अधिक यूनिट्स खरीदे जा सकते हैं.
इसका दूसरा हिस्सा '7' है, कम से कम 7 साल के निवेश होरीजोन को दर्शाता है. डेटा बताता है कि लार्ज कैप, फ्लेक्सी कैप और निफ्टी 50 इंडेक्स फंड्स में 7 या अधिक वर्षों तक निवेशित रहने पर सकारात्मक रिटर्न की संभावना बढ़ जाती है. यही नहीं, इस समय सीमा का पालन करने से निवेश का जोखिम कम हो जाता है और रिटर्न की संभावना बढ़ जाती है. उदाहरण के लिए आप वो समय 2000-2007, 2007-2014 या 2015-2022 को ले सकते हैं. इस फॉर्मूले ने लंबी अवधि के निवेश पर हमेशा लाभकारी परिणाम दिए हैं. दरअसल, यह फॉर्मूला एक खास टेन्योर और चक्रवृद्धि ब्याज (कंपाउंडिंग) के प्रभाव को दिखाता है.
इस फॉर्मूले का तीसरा हिस्सा '1' है, यानी हर साल. इसका मतलब है कि हर साल आपको अपने SIP की राशि में कम से कम 10% की बढ़ोतरी करनी चाहिए. जिससे कि लंबी अवधि में आपका पोर्टफोलियो सामान्य रिटर्न के मुकाबले करीब-करीब दोगुना पैसा बनाकर दे सकता है. उदाहरण के लिए अगर आप 10 हजार रुपये महीने की SIP करते हैं और उसपर 12% रिटर्न मिलता है तो 15 साल के बाद करीब 47 लाख रुपये मिलेंगे. लेकिन अगर आप 10 हजार रुपये की मंथली SIP के साथ हर साल निवेश की राशि में 10% की बढ़ोतरी करते हैं, तो 15 साल के बाद 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से कुल 82 लाख रुपये मिलेंगे. अगर 15 फीसदी रिटर्न मिल जाता है तो एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जुटा सकते हैं. इस फॉर्मूल को स्टेप-अप- एसआईपी (Step-UP-SIP) कहते हैं. स्टेप-अप-एसआईपी का मतलब है कि निवेश को जारी रखते हुए, निवेश की राशि को भी एक तय समय पर बढ़ाते रहना है.
कंपाउंडिंग की ताकत

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










