
States Profile: पूर्वोत्तर के राज्यों में खिलेगा कमल या भारी पड़ेगा विपक्ष? 25 सीटों पर चलेगा किसका जादू
AajTak
पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में 25 लोकसभा सीटें हैं. बीजेपी ने पूर्वोत्तर से 22 सीटें जीतने का टारगेट सेट किया है. पूर्वोत्तर में कमल खिलेगा या विपक्ष भारी पड़ेगा?
पर्वत, नदियां, चाय के बागान और खूबसूरत मौसम... पूर्वोत्तर भारत का जिक्र आते ही जेहन में प्राकृतिक सौंदर्य के खूबसूरत नजारे आ जाते हैं. पूर्वोत्तर की खूबसूरत वादियों में चुनावी रंग घुल चुका है. पूर्वोत्तर भारत में सेवन सिस्टर्स समेत कुल आठ राज्य हैं- मणिपुर, असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम. पूर्वोत्तर के इन राज्यों में कुल 25 लोकसभा सीटें हैं. जिनमें इन सीटों पर तीन चरणों में चुनाव होना है.
किस राज्य में कितनी सीटें और कब कहां मतदान
पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश की दो, मेघालय की दो, सिक्किम, नगालैंड और मिजोरम की एक-एक लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान मतदान होना है. पहले चरण में असम की पांच सीटों पर भी वोटिंग होनी है. सूबे की पांच सीटों पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल और बाकी की चार सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी. मणिपुर और त्रिपुरा की दो सीटों पर पहले और दूसरे, दोनों चरणों में वोटिंग होगी.
पूर्वोत्तर के राज्यों में कौन से मुद्दे हावी
पूर्वोत्तर भारत के असम समेत कई राज्यों की अर्थव्यवस्था टी और टूरिज्म के इर्द-गिर्द घूमती है. लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान भी टी और टूरिज्म उद्योग से जुड़े मुद्दों का शोर खूब सुनाई दिया. बीजेपी नेताओं ने चाय बागान, टूरिज्म और कनेक्टिविटी की दिशा में सरकार के काम गिनाए, अपना विजन बताया.
यह भी पढ़ें: 'चुनाव स्थगित हों या हमारे लिए वोटिंग का इंतजाम किया जाए', मणिपुर से विस्थापित लोगों की मांग

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









