
Starbucks की गर्म कॉफी से जले कस्टमर के प्राइवेट पार्ट्स, कंपनी को चुकाने होंगे 435 करोड़!
AajTak
कई बार एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे की वजह बन सकती है. इन दिनों एक केस के चलते स्टारबक्स काफी चर्चा में है. वजह है एक छोटी सी चूक, जिसके कारण कंपनी पर करीब 5 करोड़ डॉलर (लगभग 435 करोड़ रुपये) का हर्जाना लगाया गया है. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.
कई बार एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे की वजह बन सकती है. इन दिनों एक केस के चलते स्टारबक्स काफी चर्चा में है. वजह है एक छोटी सी चूक, जिसके कारण कंपनी पर करीब 5 करोड़ डॉलर (लगभग 435 करोड़ रुपये) का हर्जाना लगाया गया है. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.
लॉस एंजिल्स डेली न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला 8 फरवरी 2020, कैलिफोर्निया का है, जब माइकल गर्सिया नाम के एक डिलीवरी ड्राइवर ने स्टारबक्स से कॉफी खरीदी. रिपोर्ट के मुताबिक, तीन ड्रिंक्स में से एक की पैकिंग सही नहीं थी.जब माइकल ने ट्रे उठाई, तो गर्म कॉफी उनकी गोद में गिर गई, जिससे उनके प्राइवेट पार्ट्स, कमर और जांघें जल गईं.
इसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. लंबे समय तक केस चला और आखिरकार कैलिफोर्निया की एक अदालत ने पीड़ित के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कंपनी पर 5 करोड़ डॉलर का हर्जाना लगा दिया. भारतीय मुद्रा में यह राशि 434.78 करोड़ रुपये होती है.
हादसे का वीडियो आया सामने
‘ट्रायल लॉयर्स फॉर जस्टिस’ के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती होने और कई स्किन ग्राफ्टिंग प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद, माइकल ने पांच साल दर्द में बिताए. जलने के कारण हुए शारीरिक कष्ट के अलावा, उन्हें मानसिक आघात भी सहना पड़ा.
समझौता नहीं हुआ, इसलिए बढ़ा मामला स्टारबक्स ने पहले 261 करोड़ रुपये में समझौता करने की कोशिश की थी, लेकिन माइकल चाहते थे कि कंपनी अपनी नीतियों में बदलाव करे और सार्वजनिक रूप से माफी मांगे. जब स्टारबक्स ने ये मांग ठुकरा दी, तो मामला कोर्ट में चला गया और कंपनी को भारी हर्जाना भरने का आदेश मिला.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










