
Sri Lanka Food Crisis: श्रीलंका में सोना खरीदने से भी मुश्किल हुआ दूध खरीदना, एक पैकेट ब्रेड के लिए देने पड़ रहे इतने रुपये!
AajTak
Sri Lanka Food Crisis: श्रीलंका में खाद्य संकट बेहद गहरा गया है. लोगों के लिए सोना खरीदने से ज्यादा मुश्किल दूध खरीदना हो गया है. रसोई गैस की भारी किल्लत के कारण श्रीलंका की कई बेकरियां बंद पड़ गई हैं जिससे ब्रेड की कीमतें दोगुनी हो गई है. गरीब लोगों के लिए ब्रेड खरीदना बेहद मुश्किल हो गया है.
श्रीलंका का खाद्य संकट इतना गहरा गया है कि वहां लोगों के लिए सोना खरीदने से ज्यादा मुश्किल दूध खरीदना हो गया है. 54 साल की शामला लक्ष्मण दूध की तलाश में राजधानी कोलंबो की सड़कों पर देर रात दुकान दर दुकान भटकती हैं ताकि उन्हें दूध का पैकेट मिल जाए. वो तड़के सुबह भी निकलकर दूध की तलाश करती हैं ताकि सात लोगों के अपने परिवार का पेट भर सकें लेकिन उन्हें बहुत बार दूध मिल नहीं पाता.
उन्होंने द गार्डियन से बातचीत में कहा, 'आजकल किसी दुकान पर दूध मिलना असंभव हो गया है. और अगर आपको ये किसी दुकान में दिख भी जाए तो इतना महंगा होता है कि हम खरीद नहीं पाते. दूध की कीमतें पहले से तिगुनी महंगी हो गई हैं इसलिए मैं अपने परिवार के लिए दूध खरीद नहीं पाती हूं.'
चिकन बना लग्जरी
चिकन श्रीलंका के खान-पान का अहम हिस्सा है लेकिन इसकी बढ़ती कीमतों के कारण ये आम लोगों की प्लेट से गायब हो गया है. चिकन की कीमतें दोगुनी हो गई हैं और अब लोगों के लिए ये एक लग्जरी आइटम बन चुका है. शामला कहती हैं, 'हमारे जरूरत की लगभग सभी चीजें हमारी पहुंच से बाहर हो गई हैं. हर रोज मुझे इसी बात का डर लगा रहता है कि कल को अपने परिवार को क्या खिलाऊंगी मैं.'
श्रीलंका अपने सबसे खराब वित्तीय संकट का सामना कर रहा है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खाली हो चुका है और चीन सहित कई देशों के कर्ज तले दबा श्रीलंका दिवालिया होने के कगार पर है. जनवरी में श्रीलंका का विदशी मुद्रा भंडार 70% घटकर 2.36 अरब डॉलर रह गया. विदेशी मुद्रा की कमी के कारण श्रीलंका भोजन, दवा और ईंधन सहित सभी जरूरी सामानों को विदेशों से आयात नहीं कर पा रहा है.
रसोई गैस की कमी के कारण बंद पड़ गईं कई बेकरी

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









