
Sri Lanka Economic Crisis: क्या रानिल विक्रमसिंघे लौटा पाएंगे श्रीलंका के अच्छे दिन? भारत के रहे हैं करीब
AajTak
Sri Lanka Economic Crisis: रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं. विक्रमसिंघे भारत के करीब रहे हैं. प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंका को इस आर्थिक संकट से निकालने की है.
Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) नए प्रधानमंत्री बन गए हैं.उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या है? वो सभी को पता है. उनके कंधों पर श्रीलंका को आर्थिक संकट से निकालने का जिम्मा है. विक्रमसिंघे भारत के अच्छे दोस्त रहे हैं. उनके प्रधानमंत्री बनने पर भारतीय उच्चायोग ने कहा कि भारत श्रीलंका की नई सरकार के साथ काम करने को उत्सुक है.
विक्रमसिंघे चौथी बार है श्रीलंका के प्रधानमंत्री बने हैं. हालांकि, वो कभी भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके हैं. विक्रमसिंघे यूनाइटेड नेशनल पार्टी (UNP) के सांसद हैं. 2020 के चुनाव में यूएनपी ने मात्र एक सीट जीती थी और वो सीट थी विक्रमसिंघे की.
आर्थिक संकट की वजह से देश में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद इसी हफ्ते महिंदा राजपक्षे (Mahinda Rajapaksa) ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से ही रानिल विक्रमसिंघे के नाम की चर्चा शुरू हो गई थी. गुरुवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) ने उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त किया.
विक्रमसिंघे को अक्टूबर 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने प्रधानमंत्री पद से हटा दिया था. फिर दो महीने तक चली उठापठक के बाद सिरिसेना ने उन्हें वापस इस पद पर बहाल कर दिया था.
ये भी पढ़ें-- दो भाई राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री, बेटा मंत्री... श्रीलंका की लुटिया डुबाने वाले राजपक्षे की ये है फैमिली ट्री
भारत से बेहतर होंगे श्रीलंका के संबंध

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









