
Sri Lanka Default: नहीं चुका पाया विदेशी कर्ज, इतिहास में पहली बार डिफॉल्टर बना श्रीलंका!
AajTak
श्रीलंका अपना कर्ज नहीं चुका पाया है जिस कारण अब वो दिवालिया हो चुका है. दिवालिया होने की स्थिति में श्रीलंका की हालत और खराब होगी क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसे कर्ज मिलने में और मुश्किलें होंगी. देश की प्रतिष्ठा को भी दिवालिया होने के कारण काफी नुकसान पहुंचेगा.
भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका अपने इतिहास में पहली बार दिवालिया हो गया है. पिछले 70 से अधिक वर्षों के सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा ये देश अपना कर्ज नहीं चुका पाया है. श्रीलंका को 7 करोड़ 80 लाख डॉलर का कर्ज चुकाने के लिए 30 दिनों की छूट अवधि दी गई थी. बुधवार को ये अवधि भी समाप्त हो गई और श्रीलंका अपना कर्ज नहीं चुका पाया.
वहीं, श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने कहा है उनका देश आर्थिक संकट टालने के लिए कर्ज नहीं चुका रहा है यानी ये प्रिएम्टिव डिफॉल्ट है.
किसी देश को दिवालिया तब घोषित किया जाता है जब वहां की सरकार दूसरे देशों या अंतरराष्ट्रीय संगठनों से लिया गया उधार या उसकी किस्त समय पर नहीं चुका पाती. ये स्थिति किसी भी देश की प्रतिष्ठा को बड़ा नुकसान पहुंचाती है. किसी देश के दिवालिया होने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार से पैसा लेना बेहद मुश्किल हो जाता है. इससे देश की मुद्रा और उसकी अर्थव्यवस्था की छवि को काफी नुकसान होता है.
बीबीसी वर्ल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के गवर्नर पी नंदलाल वीरसिंघे से पूछा गया कि क्या उनका देश दिवालिया हो चुका है तो उनका जवाब था, 'हमारी स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है. हमने पहले ही कहा था कि जब तक कर्ज को रिस्ट्रक्चर नहीं किया जाता, हम किसी देश को भुगतान नहीं कर पाएंगे. तो आप इसे प्रीएम्प्टिव डिफॉल्ट कह सकते हैं.'
उन्होंने आगे कहा, 'दिवालिया होने की तकनीकी परिभाषाएं हो सकती हैं ... लोग इसे श्रीलंका की दिवालिया स्थिति मान सकते हैं लेकिन हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है. जब तक कर्ज को रिस्ट्रक्चर नहीं किया जाता, हम भुगतान नहीं कर पाएंगे.'
कैसे हुई श्रीलंका की ये हालत?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









