
Splendor को मिलेगी बड़ी चुनौती! इस तारीख को Honda ला रही है 100cc में किफायती बाइक, जानें डिटेल
AajTak
मौजूदा समय में Honda के पोर्टफोलियो में CD110 सबसे सस्ती बाइक के तौर पर मौजूद है. अब होंडा अपने इस नए मोटरसाइकिल से ग्रामीण इलाके में अपनी पैठ मजबूत करने की तैयारी कर रहा है, जहां पर अभी कंपनी की साझेदारी एक तिहाई है. इस सेग्मेंट में अब तक Hero Splendor का दबदबा सबसे ज्यादा है.
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) लंबे समय से 100 सीसी सेग्मेंट में अपनी नई बाइक को उतारने की तैयारी कर रहा था. इसके बारे में बीते 23 जनवरी को होंडा ने अपनी Activa H-Smart को लॉन्च किए जाने के मौके पर होंडा कंपनी के सीईओ और एमडी अत्सुशी ओगाटा ने इस बात की पुष्टी थी कि, कंपनी जल्द ही 100 सीसी सेग्मेंट में अपनी नई बाइक लॉन्च करेगी. अब इस बात की पुष्टी हो चुकी है कि कंपनी आगामी 15 मार्च को इस बाइक को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी. बता दें कि, इस सेग्मेंट में Hero Splendor का ही दबदबा रहा है, और अब होंडा की आने वाली इस बाइक से हीरो स्प्लेंडर की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं.
उस वक्त अत्सुशी ओगाटा ने बातचीत में बताया था कि, "होंडा मार्च महीने में 100cc की इंजन क्षमता वाले कम्यूटर मोटरसाइकिल को लॉन्च करेगी. इस आने वाली बाइक की कीमत को कम से कम रखने की कोशिश की जाएगी, ताकि आम ग्राहकों तक इसकी पहुंच को आसान बनाया जा सके." इससे साफ है कि कंपनी इस बाइक में जहां नए और एडवांस फीचर्स को शामिल करेगी वहीं इसकी कीमत पर भी विशेष ध्यान रहेगा.
कंपनी इस सेग्मेंट में बहुत ज्यादा संभावनाएं देख रही है. होंडा के पोर्टफोलियो पर गौर करें तो कम्यूटर सेग्मेंट में CD 110 Deluxe, SP 125 और Shine जैसे मॉडल उपलब्ध हैं. ये एक ऐसा सेग्मेंट है, जिसके ग्राहक देश में सबसे ज्यादा है. अकेले हीरो मोटोकॉर्प हर महीने लाखों की संख्या में Hero Splendor की बिक्री करता है. बीते जनवरी महीने में हीरो ने केवल Splendor के 2,45,875 यूनिट्स की बिक्री की थी, वहीं सुपर स्प्लेंडर के 15,958 यूनिट्स बेचे गए थें.
कैसी होगी Honda की ये किफायती बाइक:
मौजूदा समय में होंडा के पोर्टफोलियो में CD110 सबसे सस्ती बाइक के तौर पर मौजूद है. जिसमें इस्तेमाल किया जाने वाला इंजन 8.7 bhp की पावर और 9.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ऐसा माना जा रहा है कि, कंपनी इस नई बाइक को नए पावरट्रेन के साथ भी पेश कर सकती है, या फिर मौजूदा इंजन को नए पावर आउटपुट के साथ रिट्यून किया जाए. होंडा अपने इस नए मोटरसाइकिल से ग्रामीण इलाके में अपनी पैठ मजबूत करने की तैयारी कर रहा है, जहां पर अभी कंपनी की साझेदारी एक तिहाई है. इससे साफ जाहिर है कि, कंपनी की इस आने वाली 100cc बाइक कीमत काफी कम होगी. मौजूदा समय में Hero Splendor Plus के बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 72,076 रुपये है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि होंडा अपने आने वाले बाइक की क्या कीमत तय करती है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








