
Special Flights: महाकुंभ के लिए तोहफा, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों से होगी स्पेशल उड़ान... सिर्फ इतना किराया
AajTak
एयरलाइंस ने कहा कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद से प्रयागराज के लिए स्पेशल फ्लाइट्स की शुरुआत की गई है. इन सभी शहरों से डेली स्पेशल फ्लाइट्स चलेंगी, जो सीधे प्रयागराज को जाएंगी.
महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज पूरी तरह से तैयार है. इस बीच, एयरलाइंस कंपनियों ने भी महाकुंभ के लिए स्पेशल फ्लाइट (Special Flights) चलाने की शुरुआत कर दी है. महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों से स्पेशल फ्लाइट्स का ऐलान किया है. SpiceJet ने बताया कि ये फ्लाइट्स 12 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक चलेंगी.
एयरलाइंस ने कहा कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद से प्रयागराज के लिए स्पेशल फ्लाइट्स की शुरुआत की गई है. इन सभी शहरों से डेली स्पेशल फ्लाइट्स चलेंगी, जो सीधे प्रयागराज को जाएंगी. अभी अहमदाबाद और प्रयागराज के बीच नॉन-स्टॉप फ्लाइट सर्विस देने वाली SpiceJet एकमात्र एयरलाइन है, जो गुजरात के तीर्थयात्रियों के लिए सुविधा को आसान बनाया है.
कैसे कर सकते हैं फ्लाइट के लिए बुकिंग SpiceJet ने बताया कि तीर्थयात्रियों की बेहतरीन यात्रा और आरामदायक एक्सपीरिएंस के लिए सभी फ्लाइट्स की टाइमिंग को काफी सुविधाजनक रखा गया है. इन स्पेशल फ्लाइट्स के लिए बुकिंग अब spicejet की अधिकाररिक वेबसाइटज या स्पाइसजेट मोबाइल ऐप और ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल और एजेंटों के माध्यम से कर सकते हैं.
कितना होगा किराया स्पाइजेट की वेबसाइट के मुताबिक, हर शहर से प्रयागराज के लिए किराया (Special Flights Ticket) अलग-अलग होगा. यात्री अपना डेट और टाइमिंग चुनकर अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं. आइए जानते हैं किस शहर से कितना किराया लगेगा.
यह किराया सिर्फ सिंगल पर्सन के लिए वन वे का है. डबल वे के लिए यह किराया इससे ज्यादा होगा. साथ ही अगर आप बीच में दिल्ली की तरफ से जाते हैं तो यह किराया ज्यादा पड़ सकता है. स्पाइसजेट ने अपने वेबसाइट पर किराए की लिस्ट दी है.
कब से कब तक चलेगा महाकुंभ महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा सार्वजनिक आस्था का समागम है, जिसमें सभी क्षेत्रों से तपस्वी, संत, साधु, साध्वियां, कल्पवासी और तीर्थयात्री आते हैं. प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक होने वाला महाकुंभ मेला हर 12 साल में आयोजित किया जाता है, जिससे यह लाखों लोगों के लिए जीवन में एक बार होने वाला आध्यात्मिक अनुभव बन जाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










