
SpaceX launches Inspiration4: अब अंतरिक्ष में सैर करेगा आम आदमी, स्पेसएक्स ने 4 लोगों को भेजकर रचा इतिहास
Zee News
SpaceX launches Inspiration4: उड़ान को 38 वर्षीय जारेड इसाकमैन लीड कर रहे हैं. वह शिफ्ट4 पेमेंट्स इंक के कार्यकारी प्रबंधक हैं. उनके अलावा कैंसर से उबरी हेले आर्सीनॉक्स (29), स्वीपस्टेक विजेता क्रिस सेम्ब्रोस्की (42) और एरिज़ोना में एक सामुदायिक कॉलेज के शिक्षक सियान प्रॉक्टर (51) इन मिशन में शामिल हैं.
नई दिल्लीः SpaceX launches Inspiration4: SpaceX ने तीन दिन तक पृथ्वी के चक्कर लगाने के लिए चार लोगों को एक निजी उड़ान से रवाना किया. ऐसा पहली बार है जब एक रॉकेट में मौजूद कोई भी व्यक्ति पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नहीं है. ‘स्पेसएक्स’ के ‘ड्रैगन कैप्सूल’ में मौजूद दो पुरुष और दो महिलाएं अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से 100 मील (160 किलोमीटर) ऊंचाई वाली एक कक्षा से दुनिया की परिक्रमा करते हुए तीन दिन बिताएंगे.
उड़ान में ये हैं शामिल उड़ान को 38 वर्षीय जारेड इसाकमैन लीड कर रहे हैं. वह शिफ्ट4 पेमेंट्स इंक के कार्यकारी प्रबंधक हैं. उनके अलावा कैंसर से उबरी हेले आर्सीनॉक्स (29), स्वीपस्टेक विजेता क्रिस सेम्ब्रोस्की (42) और एरिज़ोना में एक सामुदायिक कॉलेज के शिक्षक सियान प्रॉक्टर (51) इन मिशन में शामिल हैं.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



