SpaceX ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट 'Falcon Heavy', जानिए क्या है खासियत
AajTak
एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने मंगलवार को दुनिया के सबसे शक्तिशाली सक्रिय रॉकेटों में शुमार 'फाल्कन हेवी' को लॉन्च कर दिया है. इसमें अमेरिकी स्पेस फोर्स के सैटेलाइटों को भेजा गया है. रॉकेट फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से सुबह 9:41 बजे लॉन्च हुआ.
अरबपति एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने मंगलवार को दुनिया के सबसे शक्तिशाली सक्रिय रॉकेटों में शुमार 'फाल्कन हेवी' को लॉन्च कर दिया है. इसमें अमेरिकी स्पेस फोर्स के सैटेलाइटों को भेजा गया है. रॉकेट फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से सुबह 9:41 बजे लॉन्च हुआ. यूएसएसएफ -44 नाम के एक गुप्त मिशन में अमेरिकी सेना के लिए सैटेलाइटों को अंतरिक्ष में ले जाया गया है. स्पेसएक्स ने कहा कि रॉकेट के बूस्टर अलग होने के बाद फ्लोरिडा में केप कैनावेरल वायुसेना स्टेशन पर कंपनी के लैंडिंग जोन 1 और 2 (एलजेड -1 व एलजेड -2) पर उतरे. जिसका वीडियो भी सामने आया है.
बता दें कि जून 2019 के बाद से यूएसएसएफ-44 पहला फाल्कन हेवी लॉन्च था. स्पेसएक्स ने इससे पहले 2018 में फाल्कन हेवी को लाल रंग की टेस्ला कार और एक डमी अंतरिक्ष यात्री के साथ लॉन्च किया गया था. इस रॉकेट का वजन दो स्पेस शटर के वजन के बराबर है, जिसका वजन 63.8 टन है. 230 फुट लंबे इस रॉकेट में 27 मर्लिन इंजन लगे हैं, जो इस दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट बनाता है. सैटर्न-5 अब तक का सबसे पावरफुल रॉकेट था. सैटर्न-5 में 140 टन पेलोड ले जाने की ताकत थी. नासा ने सैटर्न-5 की मदद से ही चांद पर खोज के लिए कई मिशन भेजे थे.
अक्टूबर में भी लॉन्च हुआ था एक रॉकेट
SpaceX ने अक्टूबर में भी अपना एक रॉकेट स्पेस में लॉन्च किया था. यह पहला मौका था जब एलन मस्क की कंपनी द्वारा एक रूसी अंतरिक्ष यात्री को स्पेस में भेजा गया. नासा और Roscosmos के बीच एक डील हुई थी, जिसके तहत रूसी अंतरिक्ष यात्री को इस मिशन का हिस्सा बनाया गया. SpaceX के रॉकेट में मिशन कमांडर के रूप में निकोल मान और जोश कसाडा साथ गए हैं, वहीं जापान एरोस्पेस एजेंसी के एस्ट्रोनॉट कोइची वकाता और Roscosmos cosmonaut अन्ना किकिना भी रॉकेट में गए हैं.
ट्विटर के भी मालकि बने एलन मस्क

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







