
South Africa के गांव में मिले चमकीले पत्थर, Diamond समझकर जमीन खोद रहे सैकड़ों लोग
Zee News
दक्षिण अफ्रीका के एक गांव में चमकीले पत्थर मिल रहे हैं. लोग इन्हें क्वार्ट्ज क्रिस्टल समझ रहे हैं, जो कि काफी महंगे होते हैं.
केप टाउन: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के क्वाजुलु-नताल (KwaZulu-Natal) प्रांत के क्वाहल्थी (KwaHlathi) गांव में इस समय सैकड़ों लोग जुटे हुए हैं. दिन-रात इस इलाके की मिट्टी खंगाल रहे ये लोग हीरों की तलाश कर रहे हैं. दरअसल, इस गांव में कुछ चमकीले पत्थर मिलने के बाद लोगों को भरोसा है कि उन सभी को यहां हीरे मिल जाएंगे और उनकी जिंदगी बदल जाएगी. इस गांव के एक व्यक्ति को ये पत्थर मिलने के बाद पूरा गांव शनिवार से खुदाई में जुटा है और उनका साथ देने के लिए सैंकड़ों लोग बाहर से आ गए हैं. इन लोगों का मानना है कि यह क्वार्ट्ज क्रिस्टल हैं. 2 बच्चों के पिता मेंडो सबेलो को भी ऐसे मुट्ठी भर पत्थर मिल गए हैं. वह कहते हैं, मेरे पास बहुत अच्छी नौकरी नहीं थी. ये स्टोन मिलने के बाद लग रहा है कि हमारी जिंदगी बदल जाएगी. मेरा परिवार इससे बहुत खुश है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



