
Sony WI-C100 Headphone Review: शानदार परफॉर्मेंस और प्राइस कम, ऐसा है ये नेकबैंड
AajTak
Sony यूजर्स को सस्ते नेकबैंड का भी ऑप्शन देता है. कंपनी का Sony WI-C100 वायरलेस हेडफोन नेकबैंड 2000 रुपये से कम में लॉन्च किया गया है. सेल में इसे लगभग 1500 रुपये में बेचा जा रहा है. लेकिन, क्या आपको Sony WI-C100 वायरलेस नेकबैंड खरीदना चाहिए? यहां पर आपको इसका पूरा रिव्यू बता रहे हैं.
Bluetooth वाले ईयरबड्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है. ईयरबड्स के अलावा ईयरफोन्स की भी मांग बढ़ी है. कई लोग नेकबैंड या ईयरफोन्स को खरीदना पसंद करते हैं. Sony के भी कई ईयरफोन्स आसानी से आपको मिल जाएंगे. कंपनी ने कुछ समय पहले Sony WI-C100 को पेश किया था. इसमें अच्छी साउंड क्वालिटी के साथ लंबी बैटरी लाइफ और ऐप सपोर्ट मिलता है. इसकी कीमत भी 2 हजार रुपये से कम रखी गई है.
इस सेगमेंट में आपको नेकबैंड के साथ आसानी से एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), ट्रांसपेरेंसी मोड जैसे फीचर्स मिल जाते हैं. लेकिन, सोनी के इस नेकबैंड में इन फीचर्स की कमी आपको खलेगी. हालांकि, इसमें इसके अलावा भी काफी कुछ खास है. इसको काफी लंबे समय से हम यूज कर रहे हैं और यहां पर इसका पूरा रिव्यू बता रहे हैं. इससे आप जान पाएंगे कि ये नेकबैंड आपके लिए है या नहीं.
डिजाइन
Sony WI-C100 के डिजाइन की बात करें तो ये काफी हल्का है और दिखने में अच्छा लगता है. इसमें वायर को आसानी से नेक पर सेट किया जा सकता है. इससे आप इसको लंब समय तक बिना किसी परेशनी के इस्तेमाल कर सकते हैं. इस नेकबैंड को आसानी से पॉकेट में भी रखा जा सकता है.
इसके एक पॉड पर कंट्रोल दिया गया है जिससे आप वॉल्यूम, पावर और प्ले और पॉज का कंट्रोल कर सकते हैं. इसमें सिलिकॉन ईयरबड्स दिए गए हैं. इसके बड्स में मैग्नेट ना होने की वजह से आप इसको कान से हटाकर ज्यादा देर रख नहीं सकते हैं.
परफॉर्मेंस

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










