
Sonipat: बच्चों को कहीं दूर छोड़ आओ… मां की सहमति के बाद प्रेमी ने की मासूमों की हत्या, दोनों अरेस्ट
AajTak
हरियाणा के सोनीपत में रूबी का अपने पति से तलाक के बाद नितिन से प्रेम प्रसंग हो गया था. रूबी से तो नितिन प्यार करता था, लेकिन उसके बच्चों को अपने साथ नहीं रखना चाहता था. रूबी ने उससे कहा कि बच्चों को कहीं दूर छोड़ आओ. नितिन ने यूपी के बागपत में ले जाकर बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी थी.
हरियाणा के सोनीपत में दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस ने कलयुगी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार महिला रूबी सोनीपत के आदर्श नगर की रहने वाली है. बीती 22 फरवरी को रूबी ने अपने दो मासूम बच्चों की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था. मगर, जब शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ था कि महिला रूबी ने ही अपने प्रेमी नितिन के साथ मिलकर दोनों मासूम बच्चों को मौत के घाट उतारा था.
पुलिस ने मामले में आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला रूबी को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और उसे भी जेल भेज दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, रूबी ने 22 फरवरी को पुलिस को बताया था कि उसका पति से सात साल पहले तलाक हो चुका है. वह अपने 10 साल के बेटे वंश और 7 साल के बेटे यश के साथ रहती है. 21 फरवरी को वह दोनों बेटों को मशद मोहल्ला स्थित स्कूल में छोड़कर काम पर चली गई थी.
यह भी पढ़ें- Sonipat: प्रेम प्रसंग में दो मासूम बच्चों की हत्या, बागपत में मिले शव, मां का प्रेमी गिरफ्तार
बच्चों के अपहरण का केस कराया था दर्ज
शाम को घर आई, तो दोनों बेटे नहीं मिले. स्कूल में पता करने पर जानकारी मिली कि दोनों बच्चे स्कूल से घर जा चुके हैं. उसने शक जताया था कि उनके बच्चों का किसी ने अपहरण कर लिया है. इस पर पुलिस ने 22 फरवरी को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था.
बताया जा रहा है कि पुलिस ने शक के आधार पर महिला से पूछताछ की. महिला ने बताया कि उसका पति से तलाक हो चुका है. वह कबीरपुर के रहने वाले नितिन के साथ प्रेम प्रसंग में है. नितिन बार-बार उसके बच्चों को लेकर यह कहता था कि वह उन्हें जान से मार देगा.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









