
Sonia Gandhi Calls Meeting: विपक्षी एकजुटता के लिए सोनिया गांधी की पहल, 20 अगस्त को बैठक में ममता-उद्धव समेत कई दलों के नेता होंगे शामिल
ABP News
Sonia Gandhi Calls Opposition Meeting: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि वह नहीं जानते कि उनकी पार्टी को बैठक में बुलाया गया है या नहीं.
Sonia Gandhi Calls Opposition Meeting: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 20 अगस्त को एक वर्चुअली बैठक की अध्यक्षता करने जा रही हैं. इसमें विपक्षी दलों और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को शामिल होने का न्यौता दिया गया है. समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे, तमिलनाडु के सीएम और डीएमके चीफ एमके स्टालिन के साथ-साथ झरखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेने शामिल होंगे. शिवसेना नेता संजय राउत ने 'पीटीआई' से कहा कि ठाकरे वीडियो लिंक के जरिये बैठक में हिस्सा लेंगे. कांग्रेस महाराष्ट्र में शिवसेना और राकांपा के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











