
Sonali Phogat: मौत, मिस्ट्री और मकसद.. पुलिस को तलाश करने हैं कई सवालों के जवाब
AajTak
23 अगस्त को सोनाली फोगाट की गोवा में रहस्यमयी हालत में हुई मौत के फौरन बाद ही उनके घरवालों ने इसके पीछे साजिश का शक जता दिया था. फिर जब तफ्तीश हुई, तो सुधीर और सुखविंदर सोनाली को मेथामफिटामाइन जैसी ड्रग्स पिलाते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आ गए.
Sonali Phogat Death: बीजेपी नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत को दो हफ्ते से ज़्यादा का वक़्त बीत गया है, लेकिन यह मामला अभी तक सुलझने का नाम ही नहीं ले रहा है. पुलिस ने इस सिलसिले में कत्ल का मुकदमा भी दर्ज कर लिया और सोनाली की मौत के पीछे ड्रग्स के ओवरडोज़ की बात भी खुलकर सामने आ गई. ओवरडोज़ देने के आरोप में सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. लेकिन इतना सबकुछ होने के बावजूद सोनाली फोगाट की मौत का मकसद साफ नहीं है.
इस केस में दो मुख्य आरोपियों सुधीर सांगवान और सुखविंदर से गोवा पुलिस तकरीबन दो सप्ताह से ज्यादा तक पूछताछ कर चुकी है. गोवा से लेकर गुरुग्राम और गुरुग्राम से हिसार तक सबूत इकट्ठे किए जा चुके हैं. लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि अगर सुधीर और सुखविंदर ने सोनाली का कत्ल किया है, तो इसके पीछे की वजह यानी कत्ल का मोटिव क्या है? हालांकि सोनाली के घरवाले सोनाली की मौत को साजिश से कम कुछ भी मानने को तैयार नहीं हैं और उनका साफ-साफ कहना है कि इस साज़िश के पीछे उसके पीए सुधीर सांगवान के साथ-साथ कुछ बड़े लोगों का हाथ है. लेकिन वो बड़े लोग कौन हैं? ये भी एक बड़ा सवाल है.
23 अगस्त को सोनाली फोगाट की गोवा में रहस्यमयी हालत में हुई मौत के फौरन बाद ही उनके घरवालों ने इसके पीछे साजिश का शक जता दिया था. फिर जब तफ्तीश हुई, तो सुधीर और सुखविंदर सोनाली को मेथामफिटामाइन जैसी ड्रग्स पिलाते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आ गए. दोनों की गिरफ्तारी हुई भी, लेकिन दोनों ने आख़िर सोनाली की जान क्यों ली, इस सवाल का जवाब आज तक नहीं मिल सका.
यही वजह है कि जिस गोवा पुलिस ने सोनाली की मौत के मामले में सुधीर और सुखविंदर को गुनहगार करार देते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और उनके खिलाफ पुख्ता सबूत होने की बात कही, कत्ल के मोटिव को लेकर अब उसी गोवा पुलिस ने अपना मुंह सी रखा है. मामले की तफ्तीश करती हुई गोवा पुलिस ने गुरुग्राम में सोनाली के किराए के फ्लैट्स से लेकर हिसार में उसके गांव तक की दूरी नाप ली, घरवालों से लेकर तमाम नाते-रिश्तेदारों और जानकारों से भी बात कर ली, लेकिन मौत पर छाई धुंध की परत छंट नहीं सकी.
गुरुग्राम में सोनाली के किराए के फ्लैट पर तफ्तीश करने पहुंची पुलिस को इस बात के सबूत जरूर मिले कि सोनाली के पीए सुधीर ने किराये के कागजात पर सोनाली को अपनी पत्नी बताया था. लेकिन सवाल वही है कि जिसे पत्नी बताया था, उसकी जान लेने की वजह क्या थी.
उधर, घरवालों ने पीए सुधीर सांगवान की नजर सोनाली की प्रॉपर्टी पर होने की बात कही थी, साथ भी ये भी कहा था कि वो सोनाली के हिसार वाले फार्म हाउस को औने-पौने कीमत पर लीज पर लेना चाहता था. सुधीर ने सोनाली की जिंदगी पर कुछ इस तरह कब्जा कर रखा था, वो उसकी तरफ से सारे फैसले करता था. सोनाली के ड्राइवर ने यहां तक कहा था कि सोनाली के पास कई बार अपनी बेटी की स्कूल फीस देने के भी पैसे नहीं होते थे और उसे इसके लिए सुधीर की तरफ देखना पड़ता था. लेकिन अगर सोनाली की दौलत पर कब्जा करने के लिए ही सुधीर ने उसकी जान ली, तो भी सोनाली की मौत से सुधीर की इस साजिश को जोडना यानी उसके सबूत इकट्ठे करना भी गोवा पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती होगी.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







