
Sonali Phogat के फार्महाउस से लग्जरी फर्नीचर गायब, महंगी कारों का भी कोई सुराग नहीं
AajTak
Sonali Phogat: सोनाली फोगाट की मौत के बाद हिसार स्थित उनके फार्महाउस में लगा महंगा फर्नीचर और कारें गायब हैं. अब सवाल उठ रहा है कि सोनाली की मौत के बाद कारें और दूसरा सामान कहां गायब हो गया? सोनाली को ड्रग्स देने वाला पीए सुधीर सांगवान सोनाली को हिसार से गुरुग्राम क्यों शिफ्ट कराना चाह रहा था?
Sonali Phogat Murder Case: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' से फेम पाने वाली हरियाणा की सोनाली फोगाट की रहस्यमयी मौत के बाद सवाल थमने का नाम नहीं ले रहे. अब एक नई बात सामने आई है. तकरीबन 110 करोड़ की संपत्ति की मालकिन सोनाली के फार्महाउस में लगा महंगा फर्नीचर और महंगी गाड़ियां उनकी मौत के बाद गायब हैं. साथ ही सवाल उठा रहा है कि सोनाली फोगाट को पीए सुधीर सांगवान हिसार से गुरुग्राम क्यों शिफ्ट कराना चाहता था? सुधीर ने पुलिस की पूछताछ में सोनाली को ड्रग्स देने की बात भी कबूली है.
हिसार के सिरसा और राजगढ़ रोड बाईपास के बीच गांव ढंढूर में जमीन की कीमत करीब 7-8 करोड़ रुपये प्रति एकड़ है. यहां करीब 96 करोड़ रुपये की जमीन के अलावा सोनाली के रिजॉर्ट की कीमत करीब 6 करोड़ बताई गई है. इसके अलावा संत नगर में करीब 3 करोड़ का आवास और दुकानें हैं. सोनाली फोगाट के पास स्कॉर्पियो सहित 3 गाड़ियां थीं, जो अब गायब हैं.
इस मामले की जांच कर रही गोवा पुलिस ने पीए सुधीर सांगवान की नजर सोनाली की प्रॉपर्टी पर होने का दावा किया था. गोवा पुलिस का कहना है कि सोनाली की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर सुधीर की पैनी नजर थी. वह हर कीमत पर सोनाली का एक फार्महाउस 20 साल के लिए लीज पर लेना चाहता था. जिसके एवज में मात्र 60 हजार रुपये हर साल देकर वह यह डील पक्की करना चाहता था.
क्या है गुरुग्राम कनेक्शन?
गुरुग्राम के सेक्टर-102 के गुडगांव ग्रीन्स में सुधीर सांगवान ने एक फ्लैट किराये पर ले रखा है. 22 अगस्त को सोनाली और सुधीर गुरुग्राम के इसी फ्लैट से गोवा जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकले थे. सुधीर ने किराए पर लिए इस फ्लैट के रेंट एग्रिमेंट में अपनी पत्नी के साथ रहने की बात कही थी और पत्नी के नाम पर सोनाली फोगाट का नाम लिखवाया था.
हिसार में गोवा पुलिस ने ली तलाशी

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










