
Somvati Amavasya 2021: कब है सोमवती अमावस्या? जानें इसका महत्व और शुभ मुहूर्त
AajTak
हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर महीने अमावस्या आती है. जो अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है उसे सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2021) कहते हैं.
हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर महीने अमावस्या आती है. जो अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है उसे सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2021) कहते हैं. इस दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं होते हैं. इस बार चैत्र महीने की सोमवती अमावस्या 12 अप्रैल दिन सोमवार को पड़ रही है. साल 2021 में पड़ने वाली यह केवल एक ही सोमवती अमावस्या होगी. सोमवती अमावस्या सोमवार के दिन पड़ने से व्यक्ति भगवान शिव की पूजा अर्चना करके कुंडली में कमजोर चंद्रमा को बलवान कर सकता है. इस दिन किए गए दान का भी विशेष महत्व होता है. धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सोमवती अमावस्या के दिन किए गए दान से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. सोमवती अमावस्या की तिथि और शुभ मुहूर्त (Somvati Amavasya Shubh Muhurat) अमावस्या प्रारम्भ- 11 अप्रैल 2021 सुबह 06:03 बजे से अमावस्या समाप्त- 12 अप्रैल 2021 सुबह 08:00 बजे तक
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










