
Solar eclipse 2021: सूर्य ग्रहण खत्म, कहीं छाया अंधेरा तो कहीं छल्ले की तरह दिखा सूरज, देखें Photos
AajTak
दुनिया भर में आज लोगों ने साल के पहले सूर्य ग्रहण का दीदार किया. भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर शुरू हुआ. ये ग्रहण शाम 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा. ये सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में आंशिक जबकि उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रुस में पूर्ण रुप से दिखाई दिया.
दुनिया भर में आज लोगों ने साल के पहले सूर्य ग्रहण का दीदार किया. भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर शुरू हुआ और शाम 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म हुआ. ये सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में आंशिक जबकि उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रुस में पूर्ण रुप से दिखाई दिया. भारत में ये बस लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में ही दिखाई देगा. कनाडा में सूर्योदय के साथ ही ग्रहण लगना शुरू हो गया. ओंटारियो में सूर्य ग्रहण लगने की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि ग्रहण लगने के दौरान सूर्य किस तरह आंशिक रूप से सुर्ख लाल रंग का हो गया है. कनाडा में लोगों की सुबह सूर्य ग्रहण के साथ ही हुई. यहां सूर्य ग्रहण पूर्ण रूप से दिखाई दिया. सूर्योदय होने के साथ ही यहां ग्रहण लगने के बाद अंधेरा होना शुरू हो गया.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










