
Solar Eclipse 2021: इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें आपकी राशि पर असर
AajTak
साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 दिन गुरुवार को लगेगा. चंद्र ग्रहण के बाद वर्ष 2021 का ये दूसरा ग्रहण होगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कुल 4 ग्रहण पड़ेंगे. 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण होंगे. ये सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक तौर पर दिखाई देगा. इस बार का सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा.
साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 दिन गुरुवार को लगेगा. चंद्र ग्रहण के बाद वर्ष 2021 का ये दूसरा ग्रहण होगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कुल 4 ग्रहण पड़ेंगे. 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण होंगे. हाल, ही में वैसाख मास की पूर्णिमा तिथि को भारत के कुछ हिस्सों में आंशिक तौर पर चंद्र ग्रहण देखा गया था. इसके बाद साल का ये पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. ये सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक तौर पर दिखाई देगा. इस बार का सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. खगोल शास्त्र के अनुसार, इस दौरान सूर्य का करीब 99 प्रतिशत हिस्सा चंद्रमा की छाया में छिप जाता है. इस स्थिति में चंद्रमा सूर्य के चारों ओर एक वलय आकृति बनाता है. इसलिए इसे वलयाकार या रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण कहते हैं. 10 जून 2021 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक तौर पर दिखाई देगा. ये सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम के 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा. सूर्य ग्रहण की कुल अवधि लगभग 5 घंटे की रहेगी. ये उत्तर-पूर्वी अमेरिका, यूरोप, एशिया, अटलांटिक महासागर के उत्तरी हिस्से में आंशिक रूप में दिखाई देगा. जबकि ग्रीनलैंड, उत्तरी कनाडा और रूस में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा. इस साल का सूर्य ग्रहण भारत में केवल अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. ज्योतिष की मानें तो ग्रहण का सूतक काल वहीं मान्य होता है जहां ग्रहण पड़ता है. चूंकि भारत में ये सूर्य ग्रहण आंशिक तौर पर दिखाई देगा. इसलिए इस दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा और ना ही किसी तरह के कार्यों पर पाबंदी होगी. इस बार सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगने जा रहा है. खास बात ये है कि इस दिन शनि जयंती भी पड़ रही है. ज्योतिष के मुतिबाक भले ही ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा पर इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा. आइए जानते हैं साल के इस पहले सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










