
So Sorry: सिद्धू के साथ हो गया खेल! चन्नी बने सीएम दावेदार
AajTak
इस साल पंजाब चुनाव 20 फरवरी से शुरु होने वाले हैं और पंजाब चुनाव में कांग्रेस का सीएम उम्मीदवार कौन होगा, ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ था. इस पर नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बीच बड़ी जंग जारी थी. इसको लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं. कांग्रेस के इंटरनल सर्वे में चरणजीत सिंह चन्नी को सबसे आगे माना गया. लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपनी दावेदारी नहीं छोड़ी. सिद्धू ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि चन्नी ने सिर्फ ट्रेलर चलाया है, पूरी फिल्म कौन चलाने वाला है, ये फैसला हाईकमान को लेना है. पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम चेहरा घोषित कर दिया. इसी पर आजतक का सो सॉरी का ये एपिसोड बनाया गया है. आप भी देखें कैसे सिद्धू के साथ हो गया खेल! और चन्नी बने सीएम दावेदार.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










