
Siwan News: सिवान में शराब पीने से 4 लोगों की मौत, गांव के लोगों में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
ABP News
यह घटना गुठनी प्रखंड के बेलौरी और बेलौर गांव की है. परिजन जहरीली शराब पीने से मौत की बात कह रहे हैं. घटना के बाद जांच के लिए गांव में एसपी, एसडीपीओ समेत कई अधिकारी गए हैं.
सिवानः बिहार के सिवान में चार लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत का मामला सामने आया है. हालांकि इस मामले में अभी डीएम या एसपी की ओर से पुष्टि नहीं की गई है. अधिकारियों का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आ जाती इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. रिपोर्ट का इंतजार करना होगा. दरअसल, यह घटना गुठनी प्रखंड के बेलौरी और बेलौर गांव की है. परिजन जहरीली शराब पीने से मौत की बात कह रहे हैं. बेलौरी गांव में तीन और बेलौर गांव में एक शख्स की मौत हुई है. घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है.
मृतकों की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के बेलौर गांव निवासी केदार चौधरी के पुत्र शिवजी यादव, बेलौरी गांव निवासी मोहन राम के पुत्र मनोज राम, राम राज्य राम के पुत्र दुखरन राम और गफूर मियां के पुत्र अनवर मियां के रूप में हुई है. घटना के बाद सोमवार को मामले की जांच के लिए सिवान एसपी अभिनव कुमार, एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, एसआईटी टीम के साथ कई थानों की पुलिस पहुंची है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












