
'SIT नहीं कर रही है निष्पक्ष जांच...', प्रज्वल मामले में पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
AajTak
अपहरण के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना के पिता विधायक एचडी रेवन्ना के खिलाफ जांच के संबंध में भी सवाल उठाते हुए कुमारस्वामी ने पूछा कि जिस महिला का कथित तौर पर अपहरण किया गया था, उसे बचाए जाने के बाद अब तक अदालत में पेश क्यों नहीं किया गया है.
जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच कर रही एसआईटी "रास्ते से भटक रही है." इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को ज्ञापन भी सौंपा. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा वह चाहते हैं कि दोषियों को कानून के मुताबिक सजा मिले, उन्होंने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा गठित एसआईटी की जांच की प्रगति पर सवाल उठाए.
एचडीकुमार स्वामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, ऐसी स्थिति पैदा हो गई है कि मुझे हर रोज आप सभी को संबोधित करना पड़ रहा है. कुछ सरकारी अधिकारियों के निर्णय और आदेश संदिग्ध हैं. कृष्णा बायरे गौड़ा ने बहुत कुछ बोला है. ये सारी चर्चाएं शुरू होने से पहले, मैं यह स्पष्ट कर रहा हूं कि मैं खुद को बचाने के लिए जाति का इस्तेमाल नहीं करूंगा. मैं अपनी सुरक्षा के लिए कभी नहीं कहूंगा कि मैं वोक्कालिगा हूं. 2006 में उन्होंने मुझ पर 150 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया था. मैंने कभी भी अपने बचाव के लिए अपने विधायकों की ताकत का इस्तेमाल नहीं किया. मैंने उस दिन भी यह स्पष्ट कर दिया था. मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो भाग जाएगा. मैं कृष्णा बायरेगौड़ा को बताना चाहता हूं कि कानून से बड़ा कोई नहीं है. अगर किसी ने गलत किया है तो उसे इसकी कीमत चुकानी होगी.'
अपहरण के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना के पिता विधायक एचडी रेवन्ना के खिलाफ जांच के संबंध में भी सवाल उठाते हुए कुमारस्वामी ने पूछा कि जिस महिला का कथित तौर पर अपहरण किया गया था, उसे बचाए जाने के बाद अब तक अदालत में पेश क्यों नहीं किया गया है. उन्होंने कहा, "हमने राज्यपाल को ज्ञापन दिया कि कैसे जांच पटरी से उतर रही है, मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि जिसने भी गलत किया है उसे सजा मिलनी ही चाहिए. जिस तरह से चीजें चल रही हैं, उसे देखते हुए यह ऐसा लगता है कि इनमें से कोई भी दोषी को सजा नहीं देना चाहता, बल्कि प्रचार चाहता है. जांच शुरू होने के बाद से अब तक क्या प्रगति हुई है?"
यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि अपहृत महिला के परिवार को यहां रखा गया है. उन्होंने सवाल किया कि महिला को अब तक अदालत में क्यों नहीं पेश किया गया. उन्होंने कहा कि "अपहृत महिला को यहां लाए हुए कितने दिन हो गए हैं? क्या उसका बयान सीआरपीसी की धारा 164 (मजिस्ट्रेट द्वारा दर्ज किए गए बयान) के तहत दर्ज किया गया है? क्या उसे न्यायाधीश के सामने पेश किया गया है? पांच दिन हो गए हैं, महिला को क्यों न्यायाधीश के सामने पेश नहीं किया गया? उसे कहां से लाया गया था? क्या उसे किसी फार्महाउस से लाया गया था जैसा कि मीडिया में दावा और रिपोर्ट किया गया है?''
"अदालत के सामने सच्चाई क्यों नहीं रखी गई? उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज करने के लिए सोमवार तक का समय मांगा है. इसका मतलब है कि वे रेवन्ना को तीन और दिनों के लिए जेल में रखना चाहते हैं. कांग्रेसी नेता अपनी नफरत को पूरा करना चाहते हैं, वे दोषियों के लिए सजा नहीं चाहते." "मुझे नहीं पता कि 4 जून (लोकसभा चुनाव परिणाम) के बाद मुद्दा ख़त्म हो जाएगा या नहीं."
रेवन्ना को बुधवार को यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत ने 14 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. एक महिला के अपहरण के कथित मामले में गिरफ्तार होने के बाद वह एसआईटी की हिरासत में थे. 33 साल के प्रज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है. इस मामले ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है और सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा-जेडीएस आपस में भिड़ गए हैं. उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार द्वारा कथित तौर पर उन्हें निशाना बनाने के सवाल पर कुमारस्वामी ने व्यंग्यात्मक ढंग से कहा, "हां, मैं निर्माता, निर्देशक हूं और मैं कहानी का मुख्य किरदार भी हूं. शिवकुमार चाहते हैं कि मैं कहानी का मुख्य किरदार बनूं." ठीक है? मुझे ख़ुशी है कि उन्होंने मुझे कहानी के नायक के रूप में स्वीकार कर लिया है."

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








