
'SIT की जांच में नहीं आए तो...', सिंगर जुबिन के सिंगापुर वाले दोस्तों को CM हिमंता की कड़ी चेतावनी
AajTak
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सिंगर जुबिन के सिंगापुर में रहने वाले दोस्तों को SIT जांच में शामिल न होने पर कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि जांच में सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि सिंगर ज़ुबिन गर्ग के आखिरी समय में सिंगापुर में बोट पर मौजूद लोगों की वापसी पूरी तरह उनके फैसले पर निर्भर करेगी, लेकिन अगर वे 6 अक्टूबर तक SIT की जांच में नहीं आते हैं तो कड़ा कदम उठाया जाएगा.
कोकराझार में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी वापसी पूरी तरह उनके ऊपर निर्भर है. असम सरकार उन्हें सिंगापुर से वापस नहीं ला सकती, लेकिन हम उनके माता-पिता से बात कर सकते हैं, ताकि वे उन्हें जांच के लिए वापस आने के लिए कह सकें.
एजेंसी के मुताबिक सीएम हिमंता ने कहा कि ज़ुबिन के साथ सिंगापुर की बोट पर मौजूद सभी लोगों के लिए 6 अक्टूबर की समय सीमा पहले ही तय कर दी गई थी. अगर वे सोमवार तक वापस नहीं आते तो हमें कड़े कदम उठाने होंगे. हमें उन्हें एक विशेष प्रक्रिया के जरिए वापस लाना होगा. सीएम हिमंता ने पहले कहा था कि जब तक सिंगर ज़ुबिन के साथ सिंगापुर में बोट पर मौजूद लोग जांच एजेंसी के सामने अपना बयान नहीं दर्ज कराते, तब तक जांच पूरी नहीं हो सकती.
इस बीच, एक डॉक्टर ने लतासिल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें ज़ुबिन गर्ग की मौत में असम एसोसिएशन ऑफ सिंगापुर के 11 सदस्यों की संलिप्तता का आरोप लगाया गया है. पुलिस शिकायत की जांच कर रही है.
वहीं, ज़ुबिन की मौत की जांच कर रही SIT ने असम एसोसिएशन ऑफ सिंगापुर के 11 सदस्यों में से 8 को 6 अक्टूबर तक पेश होने के लिए समन जारी कर दिया है. एसआईटी ने तन्मय फुकन, अभिमन्यु तालुकदार, देबोज्योति हजारिका, रूपकमल कलिता, भास्कर दत्ता, सिद्धार्थ बोरा, परीक्षित शर्मा और वाजेद अहमद को समन जारी किया है. समन किए गए लोगों के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि ये लोग जांच का हिस्सा बनने जा रहे हैं या नहीं.
सीएम हिमंता ने कहा कि जांच अच्छी गति से चल रही है और जिनसे उन्होंने बातचीत की है, वे असम सरकार की जांच प्रक्रिया से संतुष्ट हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना से जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार कर 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









