
SIP Power: 50000 रुपये की SIP से आप कितने महीने में बन जाएंगे करोड़पति, ये है गणित
AajTak
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए निवेश करके आप न सिर्फ करोड़पति बन सकते हैं, बल्कि 5 करोड़ रुपये तक की रकम जमा कर सकते हैं. SIP एक ऐसा तरीका है, जिसकी मदद से आप हर महीने एक निश्चित राशि म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश कर सकते हैं.
करोड़पति बनने का सपना अक्सर लोग देखते हैं और ऐसी चाहत भी रखते हैं कि वे जल्द से जल्द करोड़पति बन जाएं... हालांकि आपकी ये ख्वाहिश पूरी भी हो सकती है अगर आप सिस्टमैटिक तरीके से प्लानिंग करें. चौंकिए मत, सिस्टमैटिक तरीके से निवेश करने पर आप जल्द से जल्द करोड़पति बन सकते हैं. यहां हम एक ऐसे ही प्लानिंग के बारे में बताने जा रहे हैं.
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए निवेश करके आप न सिर्फ करोड़पति बन सकते हैं, बल्कि 5 करोड़ रुपये तक की रकम जमा कर सकते हैं. SIP एक ऐसा तरीका है, जिसकी मदद से आप हर महीने एक निश्चित राशि म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश कर सकते हैं. म्यूचुअल फंड में निवेश की गई रकम पर कंपाउंडिंग रेट मिलता है, जो तेजी से आपकी निवेश की गई रकम को बढ़ाता है. साथ ही म्यूचुअल फंड बाजार लिंक होने के कारण ज्यादा रिटर्न भी जनरेट करता है. जिससे वेल्थ में तेज गति से इजाफा होता है.
कितना जमा करने पर मिलेंगे 5 करोड़ रुपये फंड्सइंडिया रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, योगदान में 10 फीसदी सालाना ग्रोथ के साथ अगर आप हर महीने 50 हजार रुपये की SIP शुरू करते हैं और आपको इसपर कम से कम 12 फीसदी ब्याज मिलता है तो 7 साल में 80 लाख रुपये जमा होगा. हालांकि अगले ही 3 साल में 80 लाख और जमा हो जाएगा. वहीं तीसरे 80 लाख रुपये के लिए 2 साल और लगेंगे. इस तरह, 10 साल के भीतर आपका फंड 1.60 करोड़ रुपये तक जमा होगा, जबकि 13वें साल तक 3.2 करोड़ रुपये तक जमा हो जाएंगे.
इसी तरह अगर आप हर महीने 50 हजार रुपये 10 फीसदी सालाना ग्रोथ के साथ निवेश जारी रखेंगे तो अनुमानित 12 फीसदी ब्याज पर 17वें साल तक आपके पास कुल फंड 5.6 करोड़ रुपये हो जाएंगे. हालांकि ये तय नहीं है कि आपको म्यूचुअल फंड में अनुमानित ब्याज 12 फीसदी हो. यह ज्यादा और कम भी हो सकता है. जिसका असर आपकी रकम पर पड़ेगा.
10% योगदान में बढ़ोतरी नहीं होने पर क्या होगा? अगर आप सालाना आधार पर अपने योगदान में 10 फीसदी रकम नहीं बढ़ाते हैं तो 5 करोड़ रुपये का लक्ष्य हासिल करने में थोड़ा ज्यादा वक्त लगेगा. पहले 80 लाख रुपये को जमा करने पर 8 साल लगते हैं. उसके बाद अगले 80 लाख रुपये जमा करने पर 4 साल और तीसरे 80 लाख रुपये जमा करने के लिए 3 साल लगते हैं. आलम ये होगा कि आपको 5.6 करोड़ रुपये तक की रकम हासिल करने में 21 साल का वक्त लग सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








