
SIP Power: जब पोर्टफोलियो का रंग रहेगा हरा... तो देखकर मन भी हो जाएगा हरा, 10-20 रुपये से ऐसे बनें करोड़पति!
AajTak
Mutual Fund Power: अभी भी देश में म्यूचुअल फंड को लेकर लोगों में सही जानकारी नहीं है, कुछ लोगों के पास जानकारी है भी तो वो आधी-अधूरी. कुछ तो म्यूचुअल फंड में पैसे लगा भी रहे हैं. लेकिन उनमें से अधिकतर फंड सेलेक्शन में गलती कर जाते हैं. आइए जानते हैं क्या इसमें निवेश के सही तरीके.
भारत में अभी भी अधिकतर लोग निवेश के लिए पहला विकल्प फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को ही चुनते हैं. लेकिन इस महंगाई में फिक्स्ड डिपॉजिट से बहुत ज्यादा रिटर्न की उम्मीद नहीं कर सकते हैं. ऐसे में बेहतर रिटर्न के लिए म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) पर दांव लगाना सही रास्ता हो सकता है. पिछले दो दशकों में म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को अच्छा पैसा बनाकर दिया है.
अब सवाल उठता है कि आखिर म्यूचुअल फंड में अच्छा रिटर्न मिलता है, तो फिर लोग इसमें निवेश से हिचकते क्यों हैं? इसका सीधा जवाब है जानकारी का अभाव. लोगों के पास म्यूचुअल फंड को लेकर सही जानकारी नहीं है, कुछ लोगों के पास जानकारी है भी तो वो आधी-अधूरी. कुछ तो म्यूचुअल फंड में पैसे लगा भी रहे हैं. लेकिन उनमें से अधिकतर फंड सेलेक्शन में गलती कर जाते हैं, और फिर पोर्टफोलियो का रंग निगेटिव यानी लाल दिखते ही मायूस हो जाते हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा निवेशक SIP को रोक देते हैं.
केवल शुरुआत करने की जरूरत
दरअसल, आज के दौर में अधिकतर लोग सोशल मीडिया (Social Media) पर सुझाए फंड पर दांव लगा देते हैं. जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है. अब बात आती है कि फिर म्यूचुअल फंड में कैसे करें निवेश? तो इसके लिए सबसे पहले अपने रिस्क (Risk) को देखें फिर एक अमाउंट निर्धारित करें, जिससे आप रेगुलर हर महीने SIP कर सकते हैं. फंड सेलेक्शन (Fund Selection) में म्यूचुअल फंड एडवाइजर की मदद ले सकते हैं. वित्तीय सलाहकार आपको रिस्क और गोल के हिसाब से फंड चुनकर देंगे. अगर एडवाइजर की मदद से म्यूचुअल फंड लेते हैं तो वो उसकी समय-समय पर समीक्षा करते रहते हैं, ताकि पता चलता रहे कि गोल पाने के लिए लक्ष्य सही दिशा में है या नहीं.
अगर आप सही तरीके से फंड सेलेक्शन करते हैं तो कुछ ही महीने में आपके पोर्टफोलियो (Portfolio) का रंग हरा दिखने लगेगा, जिससे आपका मन भी हरा हो जाएगा. ये एक बूस्टर के तौर पर काम करता है. पोर्टफोलियो में मुनाफा दिखते ही निवेशकों को अपने निवेश के प्रति उत्साह मिलता है, फिर वो धीरे-धीरे निवेश को बढ़ाते रहते हैं और आसानी से वित्तीय लक्ष्य को हासिल कर लेते हैं.
10-20 रुपये बचाकर भी बन सकते हैं अमीर

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










