
Simple One: लॉन्च हो गया सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर! फटाफट होगा चार्ज, कीमत है इतनी
AajTak
बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप सिंपल एनर्जी (Simple Energy) ने आज घरेलू बाजार में देश की सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज वाले अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. बाजार में ये स्कूटर मुख्य रूप से Ola और Ather जैसे ब्रांड्स को टक्कर देगी.
Simple One Electric Scooter Launch: आज इंडियन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में एक और नए प्लेयर की आधिकारिक एंट्री हो गई है. बेंगलुरु बेस्ड Simple Energy ने आज अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One को लॉन्च किया है. स्पोर्टी लुक और दमदार बैटरी पैक से सजे इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर कंपनी का दावा है कि ये सेग्मेंट में सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देता है. इसके अलावा ये सबसे फास्टेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इसे कुल 6 रंगों में पेश किया गया है, जिसमें से 4 रेगुलर कलर और 2 स्पेशल कलर शामिल हैं. इसकी शुरुआती कीमत 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) तय की गई है.
Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर 1,58,000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा, इस कीमत में एक 750W चार्जर भी शामिल होगा. 15 अगस्त 2021 को कंपनी ने पहली बार दुनिया के सामने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया गया था और तकरीबन दो सालों के अथक प्रयास के बाद आखिरकार इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी इस स्कूटर की डिलीवरी आगामी 6 जून से शुरू कर देगी जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा. कंपनी का दावा है कि पिछले 18 महीनों में सिंपल वन के 1 लाख से अधिक प्री बुकिंग मिल चुकी है. अब, आधिकारिक लॉन्च के साथ, कंपनी की योजना ग्राहकों को चरणबद्ध तरीके से डिलीवरी की सुविधा देने की है, जिसकी शुरुआत बेंगलुरु से होगी.
बैटरी पैक और ड्राइविंग रेंज:
सिंपल वन अब फिक्स्ड और रिमूवेबल (पोर्टेबल) बैटरी से लैस है, जो आईडीसी में 212 किलोमीटर की शानदार रेंज देता है, जो इसे भारत में सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाता है. इसके अलावा, सिंपल वन अपने सेगमेंट में सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक टूव्हीलर है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर महज 2.77 सेकंड में ही 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है.
सिंपल वन में 5kWh की लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि ये बैटरी सिंगल चार्ज में 212 किलोमीटर (6 प्रतिशत SOC के साथ) तक का रेंज देगी. यह बैटरी दो पैक दो अलग-अलग रूप में आती है, एक फिक्स्ड और दूसरा रिमूवेबल. यहां पर SOC का अर्थ है कि, जब बैटरी में 6% पावर बचा रहता है यानी कि 100 % बैटरी के इस्तेमाल पर ये स्कूटर तकरीबन 220 से 225 किलोमीटर तक का रेंज दे सकती है.
इसका इलेक्ट्रिक मोटर 8.5kW की पावर और 72Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रतिघंटा है. यह थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम के साथ आने वाला पहला ई-स्कूटर है, जिसे आईआईटी-इंदौर के सहयोग से विकसित किया गया है, जो किसी भी थर्मल रनवे को कम करने में मदद करता है. यानी कि स्कूटर में आग लगने का खतरा कम होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










