Shukra Gochar 2025: 20 दिसंबर को शुक्र गोचर, साल के आखिर में इन 4 राशियों को हो सकता है धन लाभ
AajTak
Shukra Gochar 2025: 20 दिसंबर, शनिवार को वर्ष 2025 का अंतिम शुक्र गोचर होने जा रहा है. इस दिन शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे. यह गोचर कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है. ज्योतिषविदों के अनुसार, इस दौरान कम प्रयास में धन लाभ और भाग्यवृद्धि के प्रबल योग बनेंगे.
Shukra Gochar 2025: 20 दिसंबर दिन शनिवार को धन और सुखों के प्रदाता शुक्र देव राशि बदलने वाले हैं. इस दिन शुक्र देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली धनु राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह साल 2025 का आखिरी शुक्र गोचर है और धनु राशि में जाते ही शुक्र देव कुछ लोगों के भाग्य में वृद्धि करने वाले हैं. इन जातकों को अनायास धन की प्राप्ति होगी. यानी बहुत कम प्रयत्न से भी ये लोग धन प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि ये लकी राशियां कौन सी हैं.
मेष राशि मेष राशि वालों का भाग्योदय होगा. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना रहेगी. आपके करियर को नई राह मिल सकती है. लव लाइफ या मैरिड लाइफ में कुछ अच्छे बदलाव आ सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. लंबे समय से रुके पड़े कार्यों में गति आ सकती है. यात्राओं के योग भी बन रहे हैं.
सिंह राशि सिंह राशि के लोगों का आकर्षण बढ़ेगा. आपकी वाणी-व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे. करियर-कारोबार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों को अधिक लाभ मिलेगा. प्रेम जीवन में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और प्रेम संबंध आगे बढ़ सकते हैं. किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं.
तुला राशि अचानक धन आगमन के योग बनते दिख रहे हैं. मानसिक सुकून मिलेगा और पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. अपनापन बढ़ेगा. विद्यार्थियों के लिए यह समय पढ़ाई में अच्छे परिणाम देने वाला रह सकता है. कोर्ट-कचहरी के फैसले आपके पक्ष में रहेंगे.
धनु राशि आने वाला समय आपके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और आकर्षण को नई ऊंचाई देगा. करियर, प्रेम और आर्थिक मामलों में नई शुरुआत के अवसर बनेंगे. आपकी छवि सुधरेगी. जिन गलतियों के लिए आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ा था, उसे दोहराने से बचेंगे. विवाह से जुड़े रुके हुए मामलों में गति आ सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफल रहेंगे.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










