
Shukra Gochar 2022: साल के अंत में शुक्र जाएंगे मकर में, इन राशियों को धन लाभ
AajTak
Shukra Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों का बदलना सबसे बड़ी घटना मानी जाती है. 29 दिसंबर 2022 को शुक्र का मकर राशि में प्रवेश होने जा रहा है. यह साल 2022 का अंतिम गोचर है. इस गोचर से कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए साल का ये अंतिम गोचर लाभदायक सिद्ध होने वाला है.
Shukra Gochar 2022: शुक्र धनु राशि से निकलकर मकर राशि में 29 दिसंबर 2022 को प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके परिणामस्वरूप जो व्यक्ति अपने पेशे, आध्यात्मिक उन्नति और अच्छी मात्रा में धन अर्जित करने आदि के संबंध में उम्मीद कर रहे हैं, उनको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे.ज्योतिष में शुक्र को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है. शुक्र ग्रह के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है. वहीं शुक्र देव के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन करने से किन राशि वालों का सोया हुआ भाग्य जागेगा.
1. मेष
साल के अंत में शुक्र का ये राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए फलदायी साबित होने वाला है. शुक्र का यह गोचर आपको करियर के क्षेत्र में सफलता दिलवा सकता है. एक तरफ आपको अपने सीनियर्स का मार्गदर्शन मिलेगा, वहीं ऑफिस में सहकर्मियों की तारीफ भी आपको मिलेगी. जीवनसाथी के साथ चल रहा मतभेद भी समाप्त होगा.अपने काम में किसी तरह की लापरवाही ना करें और अहंकार से बचें. इस गोचर के दौरान सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं.
2. मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए साल अंतिम गोचर अच्छा रहने वाला है. इस दौरान अगर आप किसी प्रॉपर्टी से संबंधित मामले में निवेश करते हैं तो फायदा होने की पूर्ण संभावना है. साथ ही साथ आपकी आय में भी वृद्धि होने के भी स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे हैं. जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी और जीवनसाथी से भी अच्छा सहयोग मिलेगा. अगर अभी तक पार्टनर की तलाश कर रहे हैं तो इस दौरान आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. अगर आपको आवश्यक लगे तो इस अवधि में आप ट्रेनिंग या किसी सेमीनार में भी भाग ले सकते हैं, जिसका लाभ आने वाले समय में जरूर मिलेगा. गोचर के दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखें.
3. कन्या

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










