
Shree Ram Stuti: सुबह-शाम करें श्री राम स्तुति का पाठ, होता है बहुत ही ज्यादा कल्याणकारी
AajTak
Shree Ram Stuti: मान्यताओं के अनुसार, श्री राम का पूजन करने से जीवन के सभी विघ्न और बाधाएं समाप्त हो जाती हैं. ऐसा कहा जाता है कि श्री राम के पूजन के समय उनकी आरती के साथ श्री राम स्तुति का पाठ करना बहुत ही कल्याणकारी माना जाता है.
Shree Ram Stuti: मर्यादापुरुषोत्तम राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार, श्री राम का पूजन करने से जीवन के सभी विघ्न और बाधाएं समाप्त हो जाती हैं. ऐसा कहा जाता है कि श्री राम के पूजन के समय उनकी आरती के साथ श्री राम स्तुति का पाठ करना बहुत ही कल्याणकारी माना जाता है. तो आइए पढ़ते हैं श्री राम स्तुति.
श्री राम स्तुति
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी । हरषित महतारी, मुनि मन हारी, अद्भुत रूप बिचारी ॥
लोचन अभिरामा, तनु घनस्यामा, निज आयुध भुजचारी । भूषन बनमाला, नयन बिसाला, सोभासिंधु खरारी ॥
कह दुइ कर जोरी, अस्तुति तोरी, केहि बिधि करूं अनंता । माया गुन ग्यानातीत अमाना, वेद पुरान भनंता ॥
करुना सुख सागर, सब गुन आगर, जेहि गावहिं श्रुति संता । सो मम हित लागी, जन अनुरागी, भयउ प्रगट श्रीकंता ॥

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










