
Shraddha Arya Reception Look: ग्रे साड़ी में बिल्कुल रियल लाइफ अप्सरा लग रहीं श्रद्धा आर्या
AajTak
हल्दी से लेकर शादी तक श्रद्धा आर्या की बिग फैट इंडियन वेडिंग में सब कुछ बेहद खास था. उनकी ग्रैंड वेडिंग हर किसी के लिये एक अच्छा सप्राइज थी. शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आने के बाद हर कोई एक्ट्रेस को नई जिंदगी की बंधाईयां दे रहा है.
वेडिंग सीजन में टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या भी शादी के बंधन में बंध गईं. 16 नवंबर को 'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या ने नेवी ऑफिसर राहुल शर्मा संग सात फेरे लिये. दिल्ली में हुई इस शादी ने टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक खूब सुर्खियां बटोरी थीं. लाल जोड़े में दुल्हन बनी श्रद्धा की शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है.
शादी के बाद श्रद्धा के रिसेप्शन लुक की भी चर्चा है. अपने रिसेप्शन में श्रद्धा ने ग्रे कलर की नेट की साड़ी पहनी. साड़ी में कढ़ाई वर्क भी है, जिससे लुक सिंपल पर हैवी लग रहा है. ग्रे रंग की साड़ी पहने हुए श्रद्धा हाथों में लाल रंग का चूड़ा पहने हुए हैं. ग्रे रंग की साड़ी और चूड़े में श्रद्धा सच में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










