
Shopify Inc: इस कंपनी ने लिया फैसला, कहा- मीटिंग से होता है वक्त बर्बाद... बंद कर दो ये काम!
AajTak
ई-कॉमर्स कंपनी शॉपिफाई ने बड़ी मीटिंग्स के कल्चर को खत्म करने का फैसला किया है. कंपनी का कहना है कि एक्स्ट्रा मीटिंग्स लंबे समय तक खिंच जाती हैं. फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा इंक ने भी नो मीटिंग डेज कल्चर की शुरुआत की है.
कनाडा की ई-कॉमर्स कंपनी शॉपिफाई (Shopify Inc) ने अपने कर्मचारियों को नए साल में बड़ी राहत दी है. कंपनी ने बड़ी मीटिंग कल्चर को खत्म करने का फैसला किया है. इसके अलावा ग्रुप मीटिंग से भी कर्मचारियों को दूर रहने के लिए कहा गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कनाडाई ई-कॉमर्स शॉपिफाई ने कहा कि 50 से अधिक लोगों के साथ बड़ी मीटिंग्स केवल गुरुवार को छह घंटे की विंडो के दौरान ही की जा सकती है. कंपनी के लीडर भी कर्मचारियों को अन्य मीटिंग और चैट ग्रुप से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करेंगे.
कंंपनी ने लागत में कटौती की थी
ब्लूमबर्ग के अनुसार, कंपनी के सह-संस्थापक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोबी लुत्के ने एक ईमेल बयान में कहा- 'चीजों को हटाने की तुलना में चीजों को जोड़ना बहुत आसान है. यदि आप किसी चीज के लिए हां कहते हैं, तो आप वास्तव में उन सभी चीजों के लिए ना कहते हैं जो आप उस अवधि के दौरान कर सकते थे. जैसे-जैसे लोग चीजें जोड़ते हैं, वैसे-वैसे चीजों का सेट छोटा होता जाता है.' बता दें कि कंपनी ने अपनी लागत में कटौती की थी.
रद्द कर दी जा रही हैं ऐसी मीटिंग्स
Shopify Inc के वाइस प्रसिडेंट प्रोडक्ट और सीओओ काज नेजतियान ने कहा कि कंपनी 'लोगों को उनके मेकर टाइम वापस' दे रही है. हम दो से अधिक लोगों के साथ सभी Shopify मीटिंग रद्द कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमारी कंपनी में हमने एक्स्ट्रा मीटिंग्स को जबरन खींचते हुए देखा है. इसके अलावा कंपनी ने कोविड के बाद से अपने कर्मचारियों को कहीं से भी काम करने की आजादी दी है.
बढ़ सकता है प्रोडक्शन

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










