
Shocking... पति ने काट डाली पत्नी की नाक, ब्लेड से उंगलियों पर भी किया वार, जानवर खा गए कटा हुआ हिस्सा
AajTak
Shocking incident: पत्नी का फैक्ट्री में काम करने वाले बिहार मूल के एक मजदूर से बातचीत करना भारी पड़ गया. पति इसी बात को लेकर उस पर शक करता था और लगातार विवाद करता था.
MP के झाबुआ जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसकी नाक काट दी. आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मामला मंगलवार का है. राणापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़लवा के राकेश (23) अपनी 22 वर्षीय पत्नी के साथ गुजरात के संतरामपुर की एक फैक्ट्री में मजदूरी करने गए थे. 4 महीने से वहीं पर काम कर रहे थे. उनके साथ उनका 6 साल का बेटा भी था.
बताया जा रहा है कि इसी फैक्ट्री में बिहार मूल का एक मजदूर भी काम करता है. महिला उससे बातचीत करती थी. इसी बात से पति, पत्नी पर शक करता रहता था और उससे विवाद करता था.
मंगलवार को दोनों पति-पत्नी संतरामपुर से बाइक पर अपने गांव पाड़लवा लौट रहे थे. बताया जा रहा है पूरे रास्ते पति अपनी पत्नी से झगड़ा करता रहा. शाम करीब 4.30 बजे जब दोनों गांव पहुंचे तो यहां भी उनके बीच विवाद हुआ.
बात इतनी बढ़ गई कि पति ने अपने पर्स में से ब्लेड निकाली और पत्नी की नाक काट दी. इतना ही नहीं, ब्लेड से पत्नी की उंगलियों पर भी वार किया, जिससे वह घायल हो गई.
जानवर खा गए नाक बताया जा रहा है कि बाद में खोजने गए तो जानवर नाक को खा गए थे. इसके बाद पति खुद घायल पत्नी को बाइक से इलाज के लिए राणापुर अस्पताल लेकर पहुंचा. जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने महिला को झाबुआ के जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









