
Shinzo Abe को भारत ने दिया पद्म विभूषण से लेकर नेताजी पुरस्कार, काशी से था जापानी नेता को लगाव
AajTak
Shinzo Abe dies: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री Shinzo Abe का काशी से भी लगाव था. पीएम मोदी के मित्र और मेहमान के तौर पर वह काशी आए थे. 2015 में दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए थे. उस दौरान शिंजो आबे ने गंगा आरती भी की थी.
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है. शुक्रवार सुबह हमलावर ने भाषण कार्यक्रम के दौरान उनके सीने में दो गोलियां मार दी थीं. गंभीर हालत में आबे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन पूरे प्रयासों के बावजूद इस वैश्विक नेता को बचाया नहीं जा सका. दिवंगत आबे के भारत के साथ बेहतर और मजबूत संबंध थे. प्रधानमंत्री रहने के दौरान दो बार उन्होंने भारत यात्रा की थी.
जापानी नेता Shinzo Abe पीएम मोदी के मित्र और मेहमान के तौर पर साल 2015 में काशी आए थे. दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए थे. उस दौरान उन्होंने गंगा का स्पर्श कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की थी.
दशाश्वमेध घाट पर जो तीर्थ पुरोहित शिंजो आबे और पीएम मोदी के साथ गंगा आरती में शामिल हुए थे, उन्होंने भी जापान के पूर्व पीएम के लिए प्रार्थनाएं कीं. काशी की गंगा आरती में शिंजो आबे के साथ शामिल लोगों ने कहा कि वैसे तो बहुत से विदेशी मेहमान आते हैं, लेकिन शिंजो आबे गंगा आरती के दौरान काफी उत्साहित थे.
शिंजो आबे भारत से जब स्वदेश के लिए विदा हुए थे, तब पीएम मोदी ने उन्हें श्रीमद्भागवत गीता भेंट की थी. जापानी नेता को भारत की संस्कृति और सभ्यता से खासा लगाव था. शिंजो आबे ने अपने पहले कार्यकाल में साल 2006-2007 में भारत की यात्रा की थी.
इसी साल जनवरी माह में कोलकाता के नेताजी रिसर्च ब्यूरो ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नेताजी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया था. कोलकाता में जापान के महावाणिज्य दूत नाकामुरा युताका ने आबे की तरफ से यह सम्मान प्राप्त किया. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर यह सम्मान दिया गया.
इससे पहले, भारत सरकार ने जनवरी 2021 में शिंजो आबे को भारत के दूसरे सबसे बड़ा नागरिक अवॉर्ड पद्म विभूषण से सम्मानित किया था.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







