
Shashi Tharoor affidavit: क्रिप्टो में भी इस कांग्रेसी नेता ने लगाया है पैसा, चुनावी हलफनामे में खुला राज... जानिए कुल कितनी है संपत्ति!
AajTak
कांग्रेस लीडर शशि थरूर ने टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड, फ्लैक्सी कैप और मल्टी कैप समेत टॉप म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds) में निवेश किया है. इसके अलावा, उन्होंने गवर्नमेंट बॉन्ड, फॅारेन इक्विटी, कॉर्पोरेट बॉन्ड और बिटक्वॉइन में भी पैसे लगाए हैं.
सीनियर कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन फाइल कर दिया है. वह यहां से पिछले तीन बार से सांसद चुने जा चुके हैं. उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में कुल संपत्ति, सालाना आय और निवेश के बारे में जानकारी दी है. शशि थरूर ने म्यूचुअल फंड (Mutual Funds) से लेकर क्रिप्टो करेंसी (Crypto Currency) में मोटा पैसा निवेश किया है.
कांग्रेस लीडर शशि थरूर ने टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड, फ्लैक्सी कैप और मल्टी कैप समेत टॉप म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds) में निवेश किया है. इसके अलावा, उन्होंने गवर्नमेंट बॉन्ड, फॅारेन इक्विटी, कॉर्पोरेट बॉन्ड और बिटक्वॉइन में भी निवेश किया है. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, कांग्रेस सांसद के पास 55 करोड़ की कुल संपत्ति है, जिसमें चल संपत्ति 49.3 करोड़ रुपये है, जबकि अचल संपत्ति 6.75 करोड़ रुपये है.
सरकारी बॉन्ड में थरूर ने लगाया इतना पैसा हलफनामे के मुताबिक, थरूर ने हुडको टैक्स फ्री बॉन्ड से लेकर RBI बॉन्ड तक में 39 लाख रुपये से ज्यादा का निवेश किया है. उनका सबसे ज्यादा निवेश भारतीय रिजर्व बैंक बॉन्ड में है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये है. इसके बाद NHAI टैक्स फ्री बॉन्ड में 14.43 लाख रुपये का निवेश किया है.
म्यूचुअल फंड में कितना निवेश? टैक्स सेविंग फंड (ELSS Funds) में भी थरूर ने बड़ा निवेश किया है. फ्रैंकलिन इंडिया ELSS टैक्स सेवर फंड में 6.98 लाख रुपये, एक्सिस ELSS टैक्स सेविंग फंड में 8.26 लाख रुपये, फंड आईडीसीडब्ल्यू में 2.2 लाख रुपये, HDFC ईएलएसएस टैक्स सेवर में 2.15 लाख रुपये, मिराए ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड में 1.95 लाख रुपये और एक्सिस ELSS टैक्स सेविंग फंड ISCW में 3.43 लाख रुपये का निवेश किया है.
इन फंड्स में भी लगाया मोटा पैसा कांग्रेस नेता ने फ्लैक्सी कैप और मल्टी कैप में भी खूब पैसा लगाया है. फ्रैंकलिन इंडिया बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में 7.57 लाख रुपये, Edelweiss MSCI India डोमेस्टिक एंड वर्ल्ड हेल्थकेयर 45 इंडेक्स फंड में 5.01 लाख रुपये, फ्रैंकलिन इंडिया फोकस्ड इक्विटी फंड में 14 लाख, फ्रैंकलिन इंडिया फ्रीडर- फ्रैंकलिन अमेरिका ऑपर्च्युनिटी फंड में 3.72 लाख रुपये, HDFC फ्लैक्सी कैप में 13.19 लाख रुपये, ICICI Pru Multicap Fund में 14 लाख रुपये समेत ICICI Pru हेल्थकेयर फंड, एचडीएफसी फ्लैक्सी कैप और कोटक फ्लैक्सी फंड में निवेश किया है.
पोर्टफोलियो में करोड़ों रुपये की इक्विटी थरूर के निवेश पोर्टफोलियो में 5 लाख से ज्यादा का Bitcoin ETF निवेश है. वहीं विदेशी निवेश में 9.33 करोड़ रुपये की इक्विटी है. इसके अलावा कॉर्पोरेट बॉन्ड वैल्यू 3.46 करोड़, डिपॉजिट सर्टिफिकेट अमाउंट 91.7 लाख रुपये, ऑप्शन इन्वेस्टमेंट्स कुल 19.98 लाख रुपये और अमेरिकी ट्रीजरी सिक्योरिटी की कीमत 2 करोड़ रुपये है. इसके अलावा थरूर के पास 32 लाख रुपये का सोना है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








