
Sharp Air Purifier Review: चुटकियों में साफ होती है घर की हवा, शोर भी नहीं करता
AajTak
Sharp Air Purifier Review: दिल्ली की सर्दी के कंबल की तरह ही एयर प्यूरीफायर भी जरूरी हो जाता है. दिल्ली ही नहीं देश के कई इलाकों एयर क्वालिटी खराब हो रही है. अगर घर में पालतू जानवर रहते हैं, तो ये और जरूरी प्रोडक्ट बन जाता है. हम कुछ दिनों से Sharp Air Purifier FP S40M T इस्तेमाल कर रहे हैं. आइए जानते हैं इसका रिव्यू.
सर्दी के दस्तक के साथ दिल्ली-NCR समेत देश के कई इलाकों में एयर पॉल्यूशन बढ़ने लगता है. यहां तक की कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है. ऐसे में एयर प्यूरीफायर शहरी आबादी में एक जरूरी डिवाइस बनते जा रहे हैं. तमाम कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट इस सेगमेंट में लॉन्च किए हैं.
Sharp इस कैटेगरी में एक जाना-माना नाम है. कंपनी ने अपने कई प्रोडक्ट्स को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है, जिसमें से एक Sharp Air Purifier FP-S40M-T को हम पिछले कुछ दिनों से इस्तेमाल कर रहे हैं. आइए जानते हैं ये डिवाइस खरीदने लायक है या नहीं.
Sharp Air Purifier FP-S40M-T का डिजाइन बहुत ही सिंपल है. ये डिवाइस साइज में भले ही छोटा है, लेकिन 330 स्कॉयर फीट एरिया को कवर करता है. ये बॉक्सी डिजाइन के साथ आता है, जो घर हो या ऑफिस किसी भी कोने में फिट किया जा सकता है. देखने में ये किसी शोपीस के जैसा लगता है और उसकी वजह इसका डिजाइन है.
इसका वजन लगभग 4 किलोग्राम है. Sharp Air Purifier FP-S40M-T की बिल्ड क्वालिटी काफी अच्छी है. इसमें आपको ऑपरेट करने के लिए बटन्स दिए गए हैं. बॉक्स में आपको एयर प्यूरीफायर के साथ एडॉप्टर और यूजर मैन्युअल मिलता है. कुल मिलाकर ये प्रोडक्ट डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी के मामले में निराश नहीं करता है.
कई लोगों को इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि एक एयर प्यूरीफायर को इंस्टॉल कैसे करें. शार्प ने इस समस्या को बड़ी ही आसानी से दूर किया है. बॉक्स में दिए गए यूजर मैन्युअल में आपको इंस्टॉलेशन का प्रॉसेस अच्छी तरह से समझाया गया है. वैसे आप बिना मैन्युअल के भी इसे आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Thomson AlphaBeat60 Review: कम बजट में टीवी देखने का मजा होगा दोगुना

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










