
Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में इच्छापूर्ति के लिए करें सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ, मिलेंगे चमत्कारी लाभ
AajTak
Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में सबसे महत्वपूर्ण होता है दुर्गा सप्तशती का पाठ. लेकिन, एक और स्तुति है जो उतनी ही ताकतवर है और स्तुति का नाम है सिद्ध कुंजिका स्तोत्र. तो चलिए जानते हैं कि सिद्ध कुंजिका स्तोत्र क्या है.
Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के पावन दिनों की शुरुआत हो चुकी है. नवरात्रि में हम देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत सारे स्तोत्र पढ़ते हैं, चालीसा पढ़ते हैं, साथ ही उनकी आरती भी पढ़ते हैं. वैसे तो नवरात्रि में सबसे महत्वपूर्ण होता है दुर्गा सप्तशती का पाठ. लेकिन, एक और स्तुति है जो उतनी ही ताकतवर है और स्तुति का नाम है सिद्ध कुंजिका स्तोत्र. तो चलिए जानते हैं कि सिद्ध कुंजिका स्तोत्र क्या है.
क्या है सिद्ध कुंजिका स्तोत्र?
सिद्ध कुंजिका स्तोत्र श्री रुद्रयामल के गौरी तंत्र में शिव पार्वती संवाद के नाम से उद्धृत है. दुर्गा सप्तशती का पाठ कठिन है और उसमें बहुत सारे नियमों की आवश्यकता है. वहीं, ऐसे में कुंजिका स्तोत्र का पाठ सरल भी है और ज्यादा प्रभावशाली भी है. अगर आप नवरात्रि में या वैसे भी कुंजिका स्तोत्र का पाठ करते हैं तो सप्तशती के संपूर्ण पाठ का फल मिल जाता है. सिद्ध कुंज का स्तोत्र अगर आप नवरात्रि में या वैसे भी पढ़ते रहें तो आपको बहुत सारी शक्तियां, ताकत आपको जीवन में देता है. इसके मंत्र अपने आप में सिद्ध किए हुए हैं, इसीलिए इनको अलग से सिद्ध करने की आवश्यकता नहीं होती.
कुंजिका स्तोत्र एक अद्भुत स्तोत्र है जिसका प्रभाव बहुत चमत्कारी माना जाता है. नवरात्रि में ही नहीं नवरात्रि के अलावा भी इसका अगर आप नियमित रूप से पाठ करते हैं तो समस्त मनोकामनाएं आपकी पूरी होती हैं.
क्यों करना चाहिए सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ
कुंजिका स्तोत्र का अगर कोई भी व्यक्ति नियमित रूप से पाठ करें तो उसको वाणी की और मन की शक्ति प्राप्त होती है. कुंजिका स्तोत्र का पाठ करने से व्यक्ति के अंदर असीम ऊर्जा का संचार होता है वह अंदरूनी रूप से मजबूत होना शुरू हो जाता है. अगर आप नियमित रूप से कुंजिका स्तोत्र का पाठ करते है तो आपको ग्रहों के प्रभाव से छुटकारा मिलता है. जीवन में आपको धन समृद्धि मिलती है और धन संबंधी समस्याएं आपकी दूर होती हैं. साथ ही इसका पाठ करने से तंत्र मंत्र की नकारात्मक ऊर्जा का असर नहीं होता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










