
Shardiya Navratri 2022 Date: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानें घटस्थापना की टाइमिंग और पूजा विधि
AajTak
शारदीय नवरात्रि का त्योहार आने वाला है. यह त्योहार मुख्यत: देवी दुर्गा को समर्पित किया जाता है. इस त्योहार में 9 दिन मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है और दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है.नवरात्रि साल में चार बार मनाई जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनायी जाती है.
हिंदू धर्म में नवरात्रि का काफी महत्व होता है. वैसे तो सालभर में कुल चार नवरात्रि आती है लेकिन चैत्र और शारदीय नवरात्रि का काफी खास महत्व होता है. नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. शारदीय नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होते हैं. माना जाता है कि इस दौरान मां दुर्गा भक्तों के सभी कष्टों को दूर करती हैं और मनवांछित फल देती हैं. भारत के सभी राज्यों में नवरात्रि के त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है. नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है. ऐसे में नवरात्रि को पहले दिन को घटस्थापना भी कहा जाता है. तो आइए जानते हैं इस बार शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हैं, तिथि, शुभ मुहूर्त, घटस्थापना का मुहूर्त...
शारदीय नवरात्रि पूजा का समय (Shardiya Navratri 2022 Puja Timings)
आश्विन नवरात्रि सोमवार, सितम्बर 26, 2022 को
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 26, 2022 को सुबह 03 बजकर 23 मिनट से शुरूप्रतिपदा तिथि समाप्त - सितम्बर 27, 2022 को सुबह 03 बजकर 08 मिनट पर खत्म
शारदीय नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त (Shardiya Navratri 2022 Ghatasthapana Muhurat)
आश्विन घटस्थापना सोमवार, सितम्बर 26, 2022 को

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










